फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   leaders gave the workers the mantra of victory In the NDA workers conference In Bihar

Bihar Politics: ‘बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी से खुश’ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले हम नेता अनिल सिंह

Thu, 06 Feb 2025 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

Bihar Political: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और आगामी चुनाव में गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिलने वाली है।

विज्ञापन
leaders gave the workers the mantra of victory In the NDA workers conference In Bihar
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन किशनगंज और अररिया जिलों में हुआ, जहां एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


एनडीए के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि बिहार के विकास और सुशासन का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और ऊर्जा के साथ घर-घर जाकर जनता को एनडीए सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य सिर्फ सत्ता में आना नहीं, बल्कि जनसेवा करना है।

विज्ञापन

एनडीए की सरकार फिर बनेगी: डॉ. दिलीप जायसवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सम्मेलन में कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि विकास और सुशासन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। डॉ. जायसवाल ने कहा, कि "हम सबकी मेहनत से एनडीए की जीत निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और जनता को मतदान के लिए प्रेरित करें।" उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करती है। इसी वजह से लोकसभा चुनावों और हाल के उपचुनावों में एनडीए को भारी सफलता मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब जनता के बीच जाकर दें।


डॉ. दिलीप जायसवाल ने जोश भरते हुए कहा, "हम न केवल चुनाव जीतेंगे, बल्कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाएंगे।" उन्होंने कहा कि यह केवल एक आमसभा नहीं, बल्कि संघर्षशील कार्यकर्ताओं का जुटान है, जो एनडीए के विचारों के साथ बूथ स्तर पर मजबूती से चुनाव लड़ते हैं।


कार्यकर्ताओं की एकता से मजबूत हो रहा एनडीए: उमेश सिंह कुशवाहा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह सम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ी है, उससे साफ है कि बिहार की जनता ने आगामी चुनाव में एनडीए के पक्ष में फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं की एकता से गठबंधन लगातार मजबूत हो रहा है, जबकि विपक्षी दलों का गठबंधन कमजोर पड़ता जा रहा है।


उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, "इन दलों को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं है। ये केवल अपने परिवार की राजनीति कर रहे हैं।" उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ नेता अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझदार हो गई है और वह विकास के पक्ष में मतदान करेगी।


राजद पर निशाना: जनता एनडीए के साथ
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने राजद और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि "राजद के नेता झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने में लगे हैं, लेकिन जनता उनके झूठ को समझ चुकी है।" उन्होंने कहा कि राजद के नेता चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन वे खुद जानते हैं कि उनकी सरकार बनने वाली नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और उन्हें विपक्ष के झूठे वादों से सावधान करें। राजू तिवारी ने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर तक एनडीए की जीत सुनिश्चित करें।


बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी से खुश: अनिल सिंह
हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी से बिहार की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में बिहार को कई बड़ी सौगातें दी गई हैं, जिससे साफ है कि एनडीए की सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग एनडीए सरकार की विकास योजनाओं का समर्थन कर रहे हैं। हाल में हुए उपचुनावों में जनता ने एनडीए को जो समर्थन दिया, वह इस बात का प्रमाण है कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार चाहती है।


राजद भ्रष्टाचार और अपराध की पहचान बन चुका है: मदन चौधरी
रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब राजद की सच्चाई जान चुकी है और उन्हें कभी भी दोबारा मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा, "राजद की पहचान केवल भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़ी रही है। जब भी इनकी सरकार बनी, बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा। लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।" उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनेगी।


225 सीटों पर जीत का संकल्प
एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं से 225 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार हमेशा जनता की सेवा के लिए काम करती है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था मजबूत की है, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विकास किया है और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जनता इन उपलब्धियों से खुश है और आगामी चुनाव में एनडीए को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।


कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र
सम्मेलन के अंत में एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर मेहनत करनी होगी, मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा और सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ संकल्प लिया कि वे आगामी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में "फिर एक बार, एनडीए सरकार" का नारा लगाया और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का विश्वास जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed