फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Laborer died under suspicious circumstances in stadium under construction in Nalanda

Bihar News: नालंदा में निर्माणाधीन स्टेडियम में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत; मुआवजे की मांग पर अड़े सहकर्मी

Mon, 12 Feb 2024 12:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: छबीलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजन प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामला शांत है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Laborer died under suspicious circumstances in stadium under construction in Nalanda
निर्माणाधीन स्टेडियम के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते मृतक के सहयोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में सोमवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का है। मृतक की पहचान कटिहार जिला के अमदाबाद थाना क्षेत्र के भागी डीह टोपर निवासी दुर्योधन कुमार मंडल (28) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के भाई मिथुन कुमार मंडल ने बताया कि हर दिन की तरह काम करके उनका भाई रविवार की शाम को खाना खाने के बाद लेबर कॉलोनी में सोने चला गया। सुबह अचानक उसे एक जोर की हिचकी आई। पास में सो रहे अन्य लोगों की नींद खुली। उसके बाद जब दुर्योधन को उठाने का प्रयास किया गया तो उसने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उसे राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद सहयोगी शव को लेकर स्टेडियम के कैंपस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


दुर्योधन मंडल के भाई मिथुन का कहना है कि उसके भाई के छोटे-छोटे बच्चे हैं। कंपनी कुछ मुआवजा दे ताकि उसके भाई के बच्चे की परवरिश हो सके। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छबीलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजन प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामला शांत है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed