फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan wrote a letter to Chief Minister Nitish kumar in the Basketball player Lithara suicide case

बास्केटबॉल खिलाड़ी सुसाइड केस : निष्पक्ष जांच के लिए केरल के सीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश को लिखा पत्र, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Apr 2022 01:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Apr 2022 01:11 AM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीएम नीतीश कुमार को खत लिखकर बास्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan wrote a letter to Chief Minister Nitish kumar in the Basketball player Lithara suicide case
लिथारा केस में मुख्यमंत्री नीतीश को केरल के सीएम ने लिखा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में केरल की रहने वाली रेलवे की बास्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा केसी और उसके दोस्त सोनू ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीएम नीतीश कुमार को खत लिखा है। पिनाराई विजयन ने बिहार सीएम से लिथारा मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने लिखा सीएम नीतीश को पत्र
केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने लिखा कि मैं यह पत्र केरल के कोझीकोड जिले की मूल निवासी लिथारा केसी की असामयिक मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं, जो पटना में भारतीय रेलवे में कार्यरत थी। वह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी है।  
विज्ञापन


साथ ही पत्र में लिखा कि लिथारा के एक रिश्तेदार ने मेरे ध्यान में यह लाया है कि उनकी राय में ऐसी कोई भी परिस्थिति नहीं थी जिसके कारण लिथारा ऐसा कदम उठा ले। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया संबंधित अधिकारियों को इस मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दें, इससे लिथारा केसी के करीबियों की आशंकाओं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीतीश ने दिए कार्रवाई के आदेश
बिहार सीएम कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, हालांकि अभी तक केरल के सीएम का पत्र नहीं मिला है, लेकिन सरकार इस घटना से पूरी तरह वाकिफ है। यह संवेदनशील है और जो दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

ये है पूरा मामला
रेलवे की बास्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा केसी का शव मंगलवार शाम को अपने कमरे के पंखे से लटका मिला था। वह मूल रूप से केरल की रहने वाली थी। वहीं मंगलवार की ही शाम को उसके एक दोस्त ने भी अपनी जान दे दी थी। लिथारा और उसका दोस्तदानापुर डीआरएम ऑफिस में एक साथ काम करते थे। लिथारा के हैंडबैग से पुलिस ने मलयालम में लिखा एक पत्र बरामद हुआ था। 


अविनाश उर्फ सोनू से थी गहरी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक अविनाश कुमार उर्फ सोनू और लिथारा के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। अविनाश अपनी पत्नी, बेटी और मां पिता के साथ द्वारिकापुरी स्थित अपने घर में रहता था। मंगलवार की शाम ड्यूटी से लौटने के बाद अविनाश ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे अस्पताल लेकर गए यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

लिथारा के चाचा ने कोच पर उठाए सवाल
लिथारा के चाचा ने बताया कि मृत्यु से एक दिन पहले उसने अपने माता-पिता से लगभग 1.46 मिनट तक बात की थी। उसने बताया था कि उसके कोच ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की थी हालांकि उसने इस पर कार्रवाई की थी। इस बारे में वहां की स्थानीय पुलिस को बयान दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed