{"_id":"68e7b085f4b7f6d0520b1954","slug":"karwa-chauth-2025-check-moonrise-time-in-patna-and-nirjala-fast-explained-bihar-news-in-hindi-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, राजधानी पटना में इतने बजे होगा चांद का दीदार; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, राजधानी पटना में इतने बजे होगा चांद का दीदार; जानें
Fri, 10 Oct 2025 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:29 PM IST
सार
Karwa Chauth Moon Rise Time: करवा चौथ के दिन व्रति चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए यह व्रत अधूरा है।ऐसे में चलिए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन पटना में चंद्रमा कितने बजे निकलेगा।
विज्ञापन
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर जीवन, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में सवाल ये है कि राजधानी पटना में चांद का कब दीदार होगा।
विज्ञापन
पढे़ं: आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी
विज्ञापन
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। राजधानी पटना में चांद रात 07:48 पर दिखेगा।
पटना के अलावा बाकी शहरों में कब निकलेगा चांद
- मधुबनी : 07:42 बजे
- मुजफ्फरपुर : 07:46 बजे
- गया : 07:50 बजे
- दरभंगा : 07:42 बजे
- भागलपुर : 07:42 बजे
- मोतिहारी : 07:45 बजे
- बेतिया : 07:47 बजे
- पूर्णिया : 07:38 बजे
- बक्सर : 07:53 बजे
- सीवान : 07:50 बजे