फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur Tragedy Lightning Strike Kills Three Women, Five Injured in Mohania

Bihar: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

Mon, 01 Sep 2025 11:07 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 11:07 AM IST
सार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में खेत में काम करने के दौरान सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
 

विज्ञापन
Kaimur Tragedy Lightning Strike Kills Three Women, Five Injured in Mohania
घायलों को इलाज के लिए ले जाते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दनियालपुर कुरुई गांव में सोमवार सुबह खेत सोहनी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों को आनन फानन में मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान कुमारी देवी (पति मनोज राम), प्रेमशिला देवी (पति मदन राम) और मांग्री देवी (पति अशोक राम) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मीरा देवी (पति रोहित राम), जानकी देवी (पति हरिश्चंद्र), कुंती देवी (पति श्रीराम) और गीता देवी (पति मदन राम) शामिल हैं। सभी एक ही गांव की रहने वाली हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिला पार्षद गीता पासी ने कहा कि सुबह बारिश शुरू होते ही आकाशीय बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को तत्काल आपदा राहत राशि देने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कटिहार में सम्राट चौधरी का विपक्ष पर वार, बोले- 'राहुल गांधी के इटली वाले संस्कार हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनिया थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अंचलाधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि तीन महिलाओं की मौत तथा पांच के घायल होने की सूचना दर्ज की गई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed