फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur: speeding trailer hits passenger bus parked on Pusauli NH 2; More than 10 people injured, 3 referred

Bihar: पुसौली NH 2 पर खड़ी यात्री बस में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर; 10 से अधिक लोग घायल, तीन रेफर

Fri, 09 Feb 2024 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

Kaimur Hindi News: मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के डॉ. मन्नू पांडेय ने बताया कि नौ घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया था। जहां से इलाज के बाद तीन लोगों को बनारस बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kaimur: speeding trailer hits passenger bus parked on Pusauli NH 2; More than 10 people injured, 3 referred
दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित पुसौली के पास खड़ी यात्री बस में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इनती जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का निजी और सरकारी अस्पतालों में अलग-अलग जगह इलाज जारी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यात्री बस सासाराम से मोहनिया आ रही थी। इस बीच पुसौली एनएच दो पर बस अपने बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास में अफरातफरी मच गई। उसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। उसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

 
वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि ट्रेलर ने ब्रेक होने के कारण अनियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के डॉ. मन्नू पांडेय ने बताया कि नौ घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया था। जहां से इलाज के बाद तीन लोगों को बनारस बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed