फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur News: Firing between two parties due to mutual rivalry, two people referred to higher center

Bihar News: कैमूर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी, दो लोग गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Sun, 23 Jun 2024 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Jun 2024 01:16 PM IST
सार

Kaimur News: मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। किस मामले को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है अभी यह साफ नहीं हो सका है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Kaimur News: Firing between two parties due to mutual rivalry, two people referred to higher center
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गए। घायलों की पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी नीतीश कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना में नीतीश और आकाश का नाम के दो लोगों को गोली लगी है। एक को पेट में और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। किस मामले को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है अभी यह साफ नहीं हो सका है। घायल पक्ष द्वारा कोई आवेदन अभी नहीं दिया गया है, लेकिन पूरे मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed