{"_id":"6003bbab99153e2b955d82c0","slug":"jdu-student-leader-shot-by-goons-in-patna-hospitalised-in-critical-condition-neighbours-bihar-police-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब बख्तियारपुर में जदयू छात्र नेता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब बख्तियारपुर में जदयू छात्र नेता को मारी गोली
Sun, 17 Jan 2021 09:55 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद शनिवार को वैशाली में एक वकील की कार में हत्या कर दी गई थी। अब ताजा मामले में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के छात्र नेता को गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
यह घटना राजधानी पटना के बाढ़ के बख्तियारपुर थाना के केवल बीघा घंघ पंचायत की है। यहां शनिवार देर रात को अपराधियों ने जदयू छात्र नेता आलोक तेजस्वी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। गोली लगने से आलोक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Bihar: A leader of JDU student wing shot at in Bakhtiarpur area of Patna; admitted to hospital. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 17, 2021
जानकारी के अनुसार, घटना रात को करीब 11 बजकर 30 मिनट पर घटित हुई। घर के बाहर फायरिंग की खबर मिलने पर छात्र नेता जब बाहर आए तो इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जो उनके जबड़े में लगी। गोली लगने से घायल हुए आलोक को परिजनों ने आनन-फानन में पटना के निजी नर्सिंग होम भर्ती करवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिहार में कहां है सुशासन? आज वैशाली में वकील की हत्या, कार की सीट बेल्ट से लटका मिला शव
बाढ़ के एएसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि गोली मारने का आरोप आलोक के पड़ोस में रहने वाले लोगों पर है। वहीं छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है। पीड़ित युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस गोली मारने वालों के परिजनों को पकड़कर थाने लाई है।