{"_id":"60026f088ebc3e32a623e4d4","slug":"bihar-crime-news-vaishali-lawyer-shot-dead-and-found-dead-body-in-car-hanging-from-belt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कहां है सुशासन? आज वैशाली में वकील की हत्या, कार की सीट बेल्ट से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कहां है सुशासन? आज वैशाली में वकील की हत्या, कार की सीट बेल्ट से लटका मिला शव
Sat, 16 Jan 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
बिहार के वैशाली में अधिवक्ता की गोली मार कर की हत्या
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में रूपेश हत्याकांड और उसके ठीक चार दिन बाद एक युवक की हत्या के बाद भी अपराधियों में कानून को लेकर डर नजर नहीं आ रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीते दिन बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने कार से जा रहे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शिव रंजन झा उर्फ पप्पू झा की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना महुआ थाना के महुआ जंदाहा रोड रोड के बीच सिंघाड़ा की है। इन हत्यारों ने अधिवक्ता को कार में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव सीट बेल्ट से लटका हुआ पाया गया। अपराधियों की गोली से कार का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि अपराधियों ने अधिवक्ता को कार के सामने से गोली मारी, इसलिए कार का सामने वाला शीशा टूटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल को कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए हैं। बिहार जनसंपर्क ने डीजीपी का नंबर जारी कर दिया है और अब इस नंबर पर किसी भी अपराध से संबंधित सूचना या जानकारी दी जा सकती है। डीजीपी के कार्यालय का नंबर - 0612-2294301/2294302 और मोबाइल नंबर - 09431602302 है।