फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jdu nalanda membership drive nitish kumar one crore members development social justice women youth

Bihar News: जदयू ने नालंदा में शुरू किया सदस्यता अभियान, 1 करोड़ सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

Sun, 14 Dec 2025 05:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 05:54 PM IST
सार

जदयू ने नालंदा जिले में वर्ष 2025-28 के सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए नालंदा जिले को दो लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
jdu nalanda membership drive nitish kumar one crore members development social justice women youth
जदयू ने नालंदा में शुरू किया सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने वर्ष 2025-28 के सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस सिलसिले में रविवार को बिहारशरीफ के आईएमए हाल में नालंदा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य एजेंडा पार्टी द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान की रणनीति तय करना था।बैठक में सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक हरिनारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव और नालंदा के संगठन प्रभारी ललन महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने की थी अभियान की शुरुआत
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 6 दिसंबर 2025 को पटना में इस सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी। पार्टी ने पूरे बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जबकि नालंदा जिले को दो लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की पार्टी है जदयू
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जदयू हमेशा से कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ सदस्यता अभियान में जुटने की अपील की। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ विकास की विचारधारा को और मजबूती से आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी से लेकर लोहिया तक की विरासत
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जदयू देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। पार्टी के हर कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलते हुए बेहतर समाज के निर्माण के लिए संकल्पित है।

20 साल के विकास को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
बैठक में यह रेखांकित किया गया कि 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पाई है। जनसेवा और सुशासन के मार्ग पर चलते हुए पिछड़े और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। सदस्यता अभियान का उद्देश्य जदयू परिवार का विस्तार करना, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ना तथा नीतीश कुमार के विकास कार्यों और 20 वर्षों की उपलब्धियों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना बताया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, अशगर शमीम, विधानसभा प्रभारी महमूद बख्खो, गणेश कानू, विक्रम सिंह, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, महासचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, विनय कुमार, अनिल कुमार, चंचला वर्मा, डॉ. वसुंधरा कुमारी, अजय चंद्रवंशी, रंजीत कुमार, धर्मवीर राउत, सन्नी पटेल, निरंजना गुप्ता, विरेंद्र कुमार, जनार्दन पंडित, शैलेंद्र मुखिया, रविकांत कुमार, सोनी लाल, अरविंद पटेल, राजा मुखिया, शैलेंद्र गराई, मीरा कुमारी, अजय पटेल, राकेश मुखिया, मुकेश सिंह, अनीता देवी, संजय पासवान, अरुण वर्मा, आशीष चंद्रवंशी, निशांत चंद्रवंशी, संजीत यादव सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed