फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jdu mla anant singh says his son will be there with nishant kumar son of nitish kumar bihar news

Bihar News : नीतीश के पास रहा, निशांत के साथ मैं नहीं...; JDU विधायक अनंत सिंह ने आगे की योजना बताई

Tue, 21 Jul 2026 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि वह अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले भी ले चुके हैं और उस पर कायम हैं।

विज्ञापन
jdu mla anant singh says his son will be there with nishant kumar son of nitish kumar bihar news
फोटो- मोकामा विधायक अनंत सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने भविष्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बड़ा संकेत देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने नीतीश कुमार का साथ दिया, उसी तरह उनका बेटा भी आगे निशांत कुमार के साथ रहेगा।
विज्ञापन




विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि वह पहले भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं और आज भी अपने फैसले पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा। यह बात पहले भी कही थी और आज भी दोहरा रहा हूं। जैसे हम नीतीश कुमार के साथ रहे हैं, वैसे ही हमारा बेटा निशांत कुमार के साथ रहेगा।
विज्ञापन


विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जब खुद नीतीश कुमार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो इसलिए मैं भी चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह बाहर से लौटे हैं और सबसे पहले जनता की समस्याएं सुनेंगे, उसके बाद आगे की राजनीतिक बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने खुलकर समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने वर्षों तक नीतीश कुमार का साथ निभाया, उसी तरह उनका बेटा भी भविष्य में निशांत कुमार के साथ रहेगा। उनके इस बयान को बिहार की राजनीति में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि खूब बढ़िया... खूब बढ़िया काम हो रहा है। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेताओं, खासकर तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की गैर-जरूरी बातों पर कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed