फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU Anant singh arrest Update Patna SSP Bihar Police Jan Suraaj Mokama Dularchand Yadav murder Case hindi news

दुलारचंद यादव हत्याकांड: JDU नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, पटना के एसएसपी बोले- अब तक मुख्य आरोपी समेत तीन पकड़े गए

Sun, 02 Nov 2025 01:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:25 AM IST
सार

बिहार के मोकामा में जदयू नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि दुलारचंद यादव की बीते दिनों नृशंस हत्या कर दी गई थी। तमाम राजनीतिक दलों ने इसे विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग से पहले सियासी हिंसा बताया है।

विज्ञापन
JDU Anant singh arrest Update Patna SSP Bihar Police Jan Suraaj Mokama Dularchand Yadav murder Case hindi news
बिहार में अनंत सिंह की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार पुलिस ने दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच के दौरान प्रदेश के कद्दावर JDU नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस के एसएसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या उस समय हुई थी जब वे मोकामा में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन
इस कार्रवाई को लेकर पटना पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर को मोकामा में दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान पत्थरबाजी के कारण कई लोग घायल भी हुए थे। इस झड़प में जान गंवाने वाले 75 वर्षीय दुलारचंद यादव स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सबूतों, प्रत्यक्षदर्शियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हुआ कि यह घटना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी है।
विज्ञापन

JDU Anant singh arrest Update Patna SSP Bihar Police Jan Suraaj Mokama Dularchand Yadav murder Case hindi news
बिहार में मोकामा हत्याकांड के बाद आयोग सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया
एसएसपी ने बताया कि हिंसक झड़प चुनाव में उम्मीदवार- अनंत सिंह की मौजूदगी में हुई थी, पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया है। अनंत सिंह को उनके साथियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस हत्याकांड की जांच जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि घोसवरी थाना को दोनों राजनीतिक खेमों के बीच विवाद और झड़प की सूचना मिली। पुलिस ने तारतर गांव के पास हुई इस हिंसा के मामले में तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले दुलारचंद यादव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

ये भी पढ़ें- Anant Singh Arrest: गिरफ्तारी के बाद मोकामा से पटना लाए गए अनंत सिंह, जनसुराज प्रत्याशी पीयूष ने कही ये बात

कौन थे दुलारचंद यादव ?
गौरतलब है कि कहा जा रहा है कि मृतक दुलारचंद यादव, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के चाचा थे, हालांकि यह बात गलत है। बता दे कि दुलारचंद यादव जाति से थे और वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रहे थे। वह खुद राजद समर्थक थे। वह राजद की सीट से टिकट भी लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।  तब उन्होंने कुछ दिनों से जन सुराज पार्टी के साथ नजदीकी बढानी शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ जन सुराज के मोकामा विधानसभा प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष धानुक जाति से हैं। 

JDU Anant singh arrest Update Patna SSP Bihar Police Jan Suraaj Mokama Dularchand Yadav murder Case hindi news
बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच अनंत सिंह गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई वीडियो ग्रैब
इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता लगा
बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ अजय कुमार के मुताबिक दुलारचंद यादव की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी गई है। अब तक के रिपोर्ट में जो बात सामने आई, वह यह है कि उन्हें अंदरूनी चोट थी। बाएं पैर में गोली लगी है, लेकिन उस गोली से मौत नहीं हो सकती। गोली ठेहुना के आर-पार हो गई थी। पूरे शरीर में चोट लगी थी। सीने में भी चोट थी। 10-12 एक्स-रे भी किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि दुलारचंद यादव की मौत आंतरिक चोट से हुई है। उनके सीने की हड्डी और पसलियों की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि गोली लगने से उनकी मौत नहीं हुई है, वहीं रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत के भी थोड़े से आसार हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गाड़ी के टायर के निशान या सबूत नहीं मिले हैं। छाती के हड्डियां और पसलियों में कई जगह फ्रैक्चर है, बाई छाती की हड्डी अंदर धंसी हुई है। बाएं पैर के एंकल ज्वाइंट के पास से बीच में गोली घुसी और साइड से निकल गई है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड: ये खबरें भी पढ़ें-  कब और कहां हुई हत्या, बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच तनाव
गौरतलब है कि बिहार में विगत 30 अक्तूबर (बृहस्पतिवार) को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के साथ मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे हिंसक झड़प की खबर आई थी। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दबदबे वाले इस क्षेत्र (मोकामा) में कथित तौर पर अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed