फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections : doctor statement Dularchand Yadav's post-mortem report died internal injuries mokama patna

'गोली लगने से नहीं...': दुलारचंद यादव हत्याकांड में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने किया खुलासा

Fri, 31 Oct 2025 09:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Oct 2025 09:09 PM IST
सार

Dularchand Murder Case: दुलारचंद यादव हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी धारणाओं को पलट कर रख दिया है। पहले माना जा रहा था कि गोली लगने से उनकी मृत्यु हुई है, लेकिन रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत गोली लगने से नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Elections : doctor statement Dularchand Yadav's post-mortem report died internal injuries mokama patna
दुलारचंद यादव और डॉ अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद आज उनके अंतिम यात्रा में भी जमकर बवाल हुआ। अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें डॉक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आज दुलारचंद यादव का अनुमंडलीय अस्पताल में तीन सदस्यीय टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इस टीम में डाॅ अजय कुमार, डाॅ रोहन और डाॅ दिलीप शामिल थे।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता
विज्ञापन


अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ अजय कुमार ने बताया कि दुलारचंद यादव की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसे हमने सरकार के पास भेज दिया है। अब तक के रिपोर्ट में जो बात सामने आई, वह यह है कि उन्हें अंदरूनी चोट थी। बाएं पैर में गोली लगी है, लेकिन उस गोली से मौत नहीं हो सकती। गोली ठेहुना के आर-पार हो गई थी। पूरे शरीर में चोट लगी थी। सीने में भी चोट थी। 10-12 एक्स-रे भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅक्टरों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि दुलारचंद यादव की मौत आंतरिक चोट से हुई है। उनके सीने की हड्डी और पसलियों की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि गोली लगने से उनकी मौत नहीं हुई है, वहीं रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत के भी थोड़े से आसार हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गाड़ी के टायर के निशान या सबूत नहीं मिले हैं। छाती के हड्डियां और पसलियों में कई जगह फ्रैक्चर है, बाई छाती की हड्डी अंदर धंसी हुई है। बाएं पैर के एंकल ज्वाइंट के पास से बीच में गोली घुसी और साइड से निकल गई है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: 'जंगलराज वन और टू में फंसा बिहार', ऐसा क्यों बोले ओवैसी; पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

बता दें कि दोपहर में दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। गुस्साए लोग 'अनंत सिंह को फांसी दो' के नारे लगाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। हालांकि मामला शांत नहीं हुआ और हंगामा शाम तक होता रहा। मृत गुलाबचंद के परिजनों ने कहा कि यह घटना सब लोगों ने देखा कि किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग से यह मांग करते हुए कहा कि सबसे पहले आरोपी अनंत सिंह और गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे और फिर अनंत सिंह को फांसी हो।  उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि अनंत सिंह की उम्मीदवारी को अविलंब रद्द किया जाय। 


                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed