फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   India beat malaysia in women's asian champions trophy bihar news ind vs malaysia hockey live score today

Ind Vs Malaysia Hockey: हॉकी इंडिया ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा, बिहार में वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी

Mon, 11 Nov 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Nov 2024 08:48 PM IST
सार

Ind Vs Malaysia Hockey Score: भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में मलेशिया को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। संगीता कुमारी ने दो और प्रीति दुबे व उदिता ने एक-एक गोल किए। भारत का दबदबा पूरे मैच में बना रहा। 

विज्ञापन
India beat malaysia in women's asian champions trophy bihar news ind vs malaysia hockey live score today
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हासिल की शानदार जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। जहां उसने 4-0 से बड़ी जीत हासिल की। ऐतिहासिक शहर राजगीर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपने आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति से मलेशिया को हर मोर्चे पर पछाड़ दिया। संगीता कुमारी ने 8वें और 55वें मिनट में दो गोल किए। जबकि प्रीति दुबे (43’) और उदिता (44’) ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम को तीन महत्वपूर्ण अंक मिले, जिससे वह टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी।

विज्ञापन

 
पूरे मैच में बना रहा रोमांच
मैच की शुरुआत में मलेशिया को भारत के गोलकीपर सविता की सतर्कता के कारण बढ़त का मौका नहीं मिल सका। मलेशिया की नूर मोहम्मद ने एक मौका बनाया, लेकिन सविता ने बेहतरीन बचाव किया। मलेशिया को शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उसे भुनाने में वह असफल रहीं। इसके बाद भारतीय टीम ने मैच का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। दीपिका के शॉट को संगीता कुमारी ने 8वें मिनट में गोल में बदलते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भी टीम ने मलेशिया पर दबाव बनाए रखा और कई मौके बनाए, हालांकि प्रीति दुबे कुछ मौकों पर गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

 
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम का आक्रमण जारी रहा, लेकिन उसे और गोल नहीं मिला। हाफ टाइम के पहले लालरेमसिआमी ने शानदार रन के बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन नेहा का शॉट गोल में नहीं बदल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 43वें मिनट में प्रीति दुबे तथा 44वें मिनट में उदिता के गोल से स्कोर 3-0 कर लिया। अंत में संगीता कुमारी ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त को 4-0 पर पहुंचा दिया और मलेशिया की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

 
अगला मैच कोरिया के खिलाफ
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 नवंबर को कोरिया के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर होगी। सभी भारतीय मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed