फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Health fair in Patna on 11-12 July, more than 50 OPD counters and cultural programs

Bihar News: 11-12 जुलाई को पटना में स्वास्थ्य मेला, 50 से अधिक ओपीडी काउंटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 10 Jul 2025 09:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 09:01 PM IST
सार

बिहार सरकार की ओर से 11 और 12 जुलाई 2025 को पटना के ज्ञान भवन और बापू सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों की सेवाएं मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Health fair in Patna on 11-12 July, more than 50 OPD counters and cultural programs
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार 11 और 12 जुलाई को पटना स्थित ज्ञान भवन और बापू सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और जन-जागरूकता को बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मेले में बिहार में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की झलक मिलेगी और विभागीय योजनाओं के साथ नई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों की भागीदारी

स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में लगभग 50 ओपीडी काउंटर उपलब्ध रहेंगे, जहां स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, परामर्श और दवा वितरण की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक सेवाओं की होगी प्रदर्शनी
मेले में टेली मेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण, ABDM प्लेटफॉर्म, वेलनेस रूम, एचपीवी टीकाकरण, फिजियोथेरेपी, लाइव पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, नेत्र जांच, कार्डियोलॉजी, ईसीजी, त्वचा व स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी अत्याधुनिक सेवाओं की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, किशोर स्वास्थ्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, ममता किट वितरण, DBT पोर्टल की जानकारी और फीडिंग कॉर्नर जैसी सुविधाएं भी होंगी।

विशेषज्ञों की परिचर्चा और सांस्कृतिक संध्या
स्वास्थ्य मेला में प्रत्येक दिन दो पालियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परिचर्चा आयोजित की जाएगी – सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे। इसके अतिरिक्त दोनों दिनों की शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 जुलाई को मशहूर सूफी एवं ग़ज़ल गायिका कविता सेठ अपनी प्रस्तुति देंगी। 12 जुलाई को विश्वविख्यात सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा "सितार फॉर मेंटल हेल्थ" पहल के अंतर्गत सितार की मधुर धुनों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह मेला बिहार में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह न केवल इलाज और सेवाओं की जानकारी देगा, बल्कि लोगों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed