फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fodder scam rjd supremo lalu prasad yadav to appear in cbi court today in fodder scam case bhagalpur and banka treasury

चारा घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, अब 30 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Tue, 23 Nov 2021 12:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 12:30 PM IST
सार

 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पटना में सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए। चारा घोटाला के तहत भागलपुर और बांका कोषागार से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Fodder scam rjd supremo lalu prasad yadav to appear in cbi court today in fodder scam case bhagalpur and banka treasury
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पटना में सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए। चारा घोटाला के तहत भागलपुर और बांका कोषागार से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। अब इस मामले की सुनवाई अगले 30 नवंबर को होगी। अदालत में पेश होने के लिए लालू यादव सोमवार को ही दिल्ली से पटना पहुंच गए थे।

विज्ञापन


लालू समेत 28 आरोपी हुए पेश
सीबीआई की विशेष अदालत न्यायधीश प्रजेश कुमार के सामने लालू प्रसाद समेत मामले से जुड़े 28 आरोपी पेश हुए।

डोरंडा ट्रेजरी मामले में 29 नवंबर को सुनवाई
बता दें कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के कुल छह मामले चल रहे हैं जिसमें से पांच मामले झारखंड की रांची विशेष सीबीआई अदालत में और एक मामला पटना सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में 29 नवंबर को बहस होगी।
विज्ञापन


पटना पहुंचते ही लालू ने शराबबंदी पर दिया बयान
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार शाम पटना पहुंचते ही शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताया। उन्होंने कहा कि इसे समाप्त कर देना चाहिए। बता दें कि लालू ने शराबबंदी लागू करते वक्त भी इसपर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed