फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fire broke out in Hilsa subdivision office nalanda

Nalanda News: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 29 Apr 2024 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Apr 2024 11:05 AM IST
सार

Nalanda News: अनुमंडल कार्यालय हिलसा में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। अगलगी की सूचना मिलने के उपरांत एसडीओ, डीएसपी, स्थानीय मुख्य पार्षद समेत हिलसा थाना की पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Fire broke out in Hilsa subdivision office nalanda
हिलसा अनुमंडल कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के हिलसा शहर स्थित अनुमंडल कार्यालय हिलसा में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। धुएं का गुबार अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों की नजर अनुमंडल कार्यालय में लगी आग पर पड़ी। बाद में वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


2 साल पूर्व हुआ था उद्घाटन
हिलसा अनुमंडल कार्यालय का पुर्ननिर्माण कार्य कराया गया था। वर्ष 2022 के मई महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। लाखों रुपये खर्च कर बिल्डिंग में सुरक्षा को लेकर तमाम उपकरण लगाए गए थे। फायर सेफ्टी सिस्टम भी लगाया गया है। बावजूद सोमवार की सुबह जब अगलगी की घटना हुई तो फायर सेफ्टी सिस्टम बेकार साबित हुआ। चर्चा है कि वायरिंग के लिए उपयोग किए गए तार भी उच्च क्वालिटी के नहीं थे, जिसके कारण यह घटना हुई है। 
विज्ञापन


नेट की सप्लाई हुई ठप
अनुमंडल कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में अगलगी की घटना से कॉन्फ्रेंसिंग रूम में रखे कंप्यूटर सेट, कागजात, बैटरी सेट और इंटरनेट का सर्वर जलकर खाक हो गया। जिसके कारण पूरे अनुमंडल कार्यालय में इंटरनेट की सेवा बाधित हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त बंद था कार्यालय
हिलसा अनुमंडल कार्यालय में जिस वक्त आग लगी, उस वक्त कार्यालय बंद था। गनीमत रही की कार्यालय में उस वक्त कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहीं तो जान माल की भी क्षति हो सकती थी। 

मौके पर पहुंचे एसडीओ-डीएसपी
अगलगी की सूचना मिलने के उपरांत एसडीओ, डीएसपी, स्थानीय मुख्य पार्षद समेत हिलसा थाना की पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। हिलसा एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed