फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   fire broke out in a furniture shop on the night of Vishwakarma Puja

Bihar News:विश्वकर्मा पूजा की रात फर्नीचर की दुकान में लगी आग, 35 लाख से अधिक का सामान खाक

Thu, 18 Sep 2025 09:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 09:04 AM IST
सार

नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में विश्वकर्मा पूजा की रात आमस फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना में करीब 35 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई।

विज्ञापन
fire broke out in a furniture shop on the night of Vishwakarma Puja
फर्नीचर की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में विश्वकर्मा पूजा की रात फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अगलगी की घटना संतोष कुमार की आमस फर्नीचर दुकान में हुई। फर्नीचर दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के बाद वे स्टाफ के साथ घर लौट गए थे। आधी रात लगभग 12 बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। जब वे अपने स्टाफ के साथ दुकान पहुंचे तो अंदर से लपटें और धुआं निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हवन सामग्री की वजह से आग फैल गई, जिससे पूरी दुकान जल उठी। इस हादसे में करीब 35 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


चार दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की चार छोटी-बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा पूरा फर्नीचर और एक चारपहिया वाहन जलकर खाक हो गया। वहीं, चाय बनाने के लिए रखा छोटा गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की दुकान और मकान भी प्रभावित


आग की तेज लपटों से आसपास की दुकानें और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। फर्नीचर दुकान के पास स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र, जहां वर्तमान में एसबीआई का लाइफ ऑफिस संचालित था, उसे भी नुकसान पहुंचा।

थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित दुकानदार नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पूजन सामग्री से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed