{"_id":"6834282f7b9f4432a50ed76d","slug":"fearless-criminals-riding-a-bike-shot-a-man-in-broad-daylight-in-patna-condition-critical-panic-in-area-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: पटना में खटाल संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर और सीने में लगी गोलियां; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पटना में खटाल संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर और सीने में लगी गोलियां; इलाके में दहशत
Mon, 26 May 2025 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 26 May 2025 02:07 PM IST
सार
Bihar Crime: राजधानी पटना में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने खटाल संचालक को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला, जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने सरेआम दिनदहाड़े एक खटाल संचालक को मौत के घाट उतार दिया। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके की है, जहां तीन बाइक सवार अपराधियों ने 55 वर्षीय चंद्रकांत यादव उर्फ सिंह जी को सिर और सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
यह घटना सुबह के वक्त उस समय घटी जब चंद्रकांत यादव रोज की तरह अपने कार्य में व्यस्त थे। हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग की और गोली लगते ही वे वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: एनआरआई के फ्लैट समेत कई घरों में भीषण चोरी, ज्वेलरी और डॉलर लेकर चोर फरार
विज्ञापन
इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पूर्वी सिटी एसपी डॉ. राम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ रामकृष्ण नगर और जक्कनपुर थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के पीछे की मंशा को जानने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हत्यारों के बारे में सुराग मिल सके।
‘परिचित हो सकते हैं अपराधी’
पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के आधार पर यह संकेत दिए हैं कि घटना में शामिल अपराधी परिचित हो सकते हैं। सिटी एसपी डॉ. राम कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश के करीबी नेता ने आरसीपी सिंह पर साधा निशाना, कहा- पार्टी से विश्वासघात का मिला परिणाम
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन