फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: jdu party leader ias manish verma targeted Jan suraj party rcp singh prashant kishor politics

Bihar News: सीएम नीतीश के करीबी नेता ने आरसीपी सिंह पर साधा निशाना, कहा- पार्टी से विश्वासघात का मिला परिणाम

Mon, 26 May 2025 01:07 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 01:07 PM IST
सार

Madhepura News: पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने मधेपुरा में कहा कि सीएम नीतीश कुमार न सिर्फ एक अनुभवी राजनेता हैं बल्कि वह एक युग पुरुष और स्वप्नद्रष्टा भी हैं। उनका कोई संचालन कर सके, यह संभव नहीं है।

विज्ञापन
Bihar news: jdu party leader ias manish verma targeted Jan suraj party rcp singh prashant kishor politics
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा। फोटो - अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड स्थित खुरहान में आयोजित खेल महोत्सव में बतौर अतिथि पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोला। सीएम नीतीश कुमार के करीबियों में एक मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि यह आरसीपी सिंह की बदकिस्मती है कि उन्हें प्रशांत किशोर की पार्टी को एक कार्यकर्ता की हैसियत से ज्वाइन करना पड़ा। एक समय वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्हें पार्टी से हर प्रकार का सम्मान मिला, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया, जिससे पार्टी को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव के सिर पर गमला! सीएम नीतीश कुमार ने स्वागत में मिले गमले से ये क्या किया?
विज्ञापन


लगातार गिर रहा आरसीपी सिंह का ग्राफ

मनीष वर्मा ने कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद से आरसीपी सिंह के राजनीतिक करियर का ग्राफ लगातार गिरता चला गया। जो व्यक्ति कभी केंद्र में मंत्री रहा हो, यदि वह किसी नई पार्टी में कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हो रहा है, तो यह उनके नैतिक पतन को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार को बताया युग पुरुष
नीतीश कुमार के बारे में पूछे गए सवाल पर मनीष वर्मा ने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार को बाहर से संचालित किया जा रहा है। उनके पास अपार राजनीतिक अनुभव है और वह देश के बड़े नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने बिहार की दिशा और दशा बदल दी है।

बिहार में खेल को लेकर सरकार गंभीर
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रखंड और पंचायत स्तर पर खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है, जबकि पटना के मजरुल हक स्टेडियम को अपग्रेड किया जा रहा है। बिहार के युवाओं की सराहना करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि उनमें भरपूर प्रतिभा है। सही प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के युवा क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल के वर्षों में बिहार का प्रदर्शन खेलों में उल्लेखनीय रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed