फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Bihar Family Blames Police Fear for Woman's Death Stages Massive Protest at SDPO Office

Bihar: 'पुलिस के डर ने ले ली जान'! महिला की मौत के बाद SDPO कार्यालय पर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 05 Jul 2026 08:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 08:00 AM IST
सार

पटना के बाढ़ में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हत्या के एक मामले में पूछताछ के नाम पर महिला को लगातार परेशान किया गया, जिससे वह अवसाद में चली गई। वहीं पुलिस ने कहा है कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Tragedy in Bihar Family Blames Police Fear for Woman's Death Stages Massive Protest at SDPO Office
पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के एक मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस की लगातार कार्रवाई और कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला गहरे तनाव में चली गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजन शव लेकर एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान सपना कुमारी (सपना देवी) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2025 में अकबरपुर गांव के एक युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस बिना नोटिस उनके घर पहुंचती थी और पूरे परिवार को आरोपी बनाने का दबाव बना रही थी। उनका आरोप है कि बार-बार पूछताछ और दबाव के कारण सपना कुमारी मानसिक तनाव में रहने लगी थीं।
विज्ञापन


परिजनों ने साझा किया वीडियो, पुलिस से डरने की बात कही
परिजनों ने सपना कुमारी का एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें पुलिस और पुलिस की गाड़ी देखकर भी डर लगता है। उनका कहना है कि उन्हें हमेशा इस बात का भय रहता था कि पुलिस कभी भी उन्हें पकड़ सकती है और उनके साथ कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन बोली- पूछताछ के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतका की बहन खुशबू कुमारी का आरोप है कि तत्कालीन एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने हत्या के मामले की पूछताछ के दौरान उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उनका कहना है कि एक दिन पुलिस पूछताछ के लिए घर से ले गई, जिसके बाद सपना की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों का यह भी आरोप है कि जिस हत्या मामले (केस संख्या 664/25) में पूछताछ की जा रही थी, उसमें सपना कुमारी और उनके परिवार का कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उनके भाई को भी धमकियां मिल रही थीं।

'बार-बार बयान लेने और जेल भेजने की धमकी दी गई'
परिवार के सदस्य ओमप्रकाश पासवान ने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक दबाव और पूछताछ के कारण सपना कुमारी अवसाद में चली गई थीं। वहीं नीतू पासवान ने आरोप लगाया कि मामले के जांच अधिकारी और तत्कालीन एसडीपीओ उन्हें बार-बार कार्यालय बुलाते थे तथा जेल भेजने और बच्चों का भविष्य खराब होने की धमकी देते थे। उनका कहना है कि इस संबंध में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


ये भी पढ़ें-  Bihar: 3000 साल पुराने विकसित नगर के मिले सबूत! बलिराजगढ़ की खुदाई से सामने आया मिथिला का स्वर्णिम इतिहास

एसडीपीओ बोले- आवेदन मिलने पर होगी जांच
एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस एक युवक की हत्या के मामले में महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही थी। महिला की मौत पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed