Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   eci mp seats bihar vidhan sabha mla seats changes delimitation bill means for bihar news census

परिसीमन विधेयक: बिहार में कब-कब बदला विधानसभा-लोकसभा का गणित? आरक्षण में बदलाव देख चुका, अब आगे क्या देखना है

Sat, 28 Nov 2026 06:19 PM IST
Kumar Jitendra Jyoti Kumar Jitendra Jyoti
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

Delimitation Bill 2026: दक्षिणी राज्यों की आपत्तियों के बाद सुधार के साथ केंद्र सरकार अब 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार परिसीमन विधेयक को पेश कर सकती है। ऐसे में जानें, बिहार के लिए इसके मायने और 'परिसीमन' से इसका वास्ता? 

विज्ञापन
eci mp seats bihar vidhan sabha mla seats changes delimitation bill means for bihar news census
परिसीमन लागू होने से सीटें बढ़ीं तो बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा बढ़कर 183 हो जाएगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार करने की सिफारिश कर दी है। दक्षिणी राज्यों की आपत्तियों के आधार पर फॉर्मूले में सुधार के बाद अब केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पेश कर सकती है। यह पारित हुआ तो बिहार में लोकसभा की सीटें 40 से 60 और विधानसभा की सीटें 243 की जगह 365 हो जाएंगी। 50 प्रतिशत सीटें बढ़नी हैं और आधा अंक आने पर उसके बाद का पूर्ण अंक लेना है। इसलिए, 243 का 364.5 की जगह 365 सीटें होंगी। 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने का प्रस्ताव है। परिसीमन को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों में बहस यहां भी चल रही। लेकिन, बिहार के दिग्गजों को 'परिसीमन' का अनुभव है। यह बिहार के लिए नया नहीं। इसलिए, विरोध भी औपचारिक है और समर्थन भी। 

विज्ञापन


बिहार में विपक्षी दलों का रुख हंगामेदार नहीं
लोकसभा की सीटें तो जनगणना अनुपात के हिसाब से बढ़ेंगी और इसमें सीधा फॉर्मूला लगने से 40 की जगह 60 सीटें हो जाएंगी। दक्षिणी राज्यों को आबादी कम होने के कारण परिसीमन विधेयक के पहले प्रारूप से भले डर था, बिहार को तब भी नहीं था और अब भी नहीं है। विधेयक को पेश किए जाने के समय (यूपी चुनाव पर प्रभाव के मद्देनजर) को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल इसके विरोध का स्वर उठा रहा है, लेकिन विधानसभा का अंकगणित बदलने से उसे बहुत परेशानी भी नहीं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हों या सत्ताधारी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार- दोनों को विशेष रूप से परिसीमन, क्षेत्रों की संख्या में बदलाव और यहां तक कि आरक्षण में बदलाव का भी अनुभव है। इसलिए, विपक्ष की भूमिका में रहने के कारण राजद सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का विरोध भले कर रहा है, बहुत हंगामा नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

जब 324 से 243 पर गिर गया था सीटों का आंकड़ा

eci mp seats bihar vidhan sabha mla seats changes delimitation bill means for bihar news census
लोकसभा-विधानसभा में अंकगणित बदलने के गवाह रहे हैं राजनीतिक उर्वर बिहार के दिग्गज। - फोटो : amar ujala digital

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि 1971 की जनगणना के आधार पर जब परिसीमन हुआ था, तब भी क्षेत्रों की संख्या का आंकड़ा हिला था और उसके पहले भी। 1951 के मुकाबले 1957 में बिहार विधानसभा की सीटें घट गई थीं। 1962 में संख्या 318 पर आई तो 1971 की जनगणना के आधार पर हुए परिसीमन तक यही रही। 1975 के चुनाव में 324 सीटें निर्धारित हुईं तो यह 2000 के चुनाव तक रहीं। लेकिन, इस साल जब बिहार से टूटकर झारखंड अलग गठित हुआ तो यहां विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 243 पर आ गई।

यही संख्या अब भी है। इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने पर संख्या 364.5 होती है और विधेयक के फॉर्मूले के तहत इसके बाद के पूर्णांक 365 की अनुमानित संख्या नए परिसीमन के तहत होगी। बिहार में अभी 243 सीटें हैं और बहुमत साबित करने का जादुई आंकड़ा 122 है। परिसीमन लागू होता है तो 122 नए विधानसभा क्षेत्र होंगे, यानी 2025 में जो जादुई आंकड़ा था, उतने नए विधायक 2030 में चुनकर आएंगे। उस स्थिति में बहुमत का जादुई आंकड़ा 183 हो जाएगा।

महिला आरक्षण के मामले में बिहार सबसे आगे
परिसीमन विधेयक 2026 की खास बात यह है कि 2029 के लोकसभा चुनाव के पहले तक 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाना है। परिसीमन लागू हुआ और उसमें महिला आरक्षण का यह फॉर्मूला भी, तो बिहार से 60 सांसद चुने जाएंगे, जिनमें 20 महिलाएं पक्के तौर पर होंगी। इसी तरह 365 विधायकों में 120-121 महिलाएं पक्के तौर पर होंगी। बिहार के नगर निकायों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर 50 प्रतिशत का आरक्षण लागू है। इस मामले में बिहार पहले ही बहुत आगे है। मतलब, महिलाओं को इस स्तर पर आरक्षण और उसके लाभ का अनुभव है। 2029 के लोकसभा चुनाव और 2030 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी तो बिहार सबसे सहजता से इसे स्वीकार करेगा।

विज्ञापन

आरक्षण का फॉर्मूला भी बदलता रहा है बिहार में

eci mp seats bihar vidhan sabha mla seats changes delimitation bill means for bihar news census
1951 से 1985 के बीच कितनी बार बदला बिहार विधानसभा का रूप-आकार। - फोटो : amar ujala digital

परिसीमन विधेयक के लागू होने पर महिला आरक्षण से जब-जो बदलेगा, वह तो अब जल्द स्पष्ट हो जाएगा। वैसे, देखा जाए तो आरक्षण में बदलाव को भी बिहार स्वीकार और अंगीकार करता रहा है। विधानसभा में अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण पहले बहुत निकटवर्ती था। 2000 में जब दक्षिण बिहार अलग होकर झारखंड बन गया तो फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव से यहां अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या शून्य हो गई थी। 2005 के अंत में जब दूसरी बार विधानसभा चुनाव हुआ, तब भी यही स्थिति रही।

विज्ञापन

परिसीमन के बाद नक्शे से बदलेगा आरक्षण भी

eci mp seats bihar vidhan sabha mla seats changes delimitation bill means for bihar news census
झारखंड बंटवारे से 2000 के बाद बिहार विधानसभा की सीटें घटीं। फिर परिसीमन से 2010 में आरक्षण बदला। - फोटो : amar ujala digital

010 से फिर बदलाव हुआ। सामान्य सीटें 204 से घटकर 203 हो गईं और अनुसूचित जाति की सीटें 39 से 38 कर दी गईं। दोनों की एक-एक सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गईं। अभी यही स्थिति है। परिसीमन विधेयक लागू होने के बाद इन वर्गों की सीटें भी 50 प्रतिशत बढ़ें तो अनुसूचित जाति को बिहार विधानसभा में 57 और अनुसूचित जनजाति को तीन विधायक बनाने का मौका मिलेगा। इनमें से क्रमश: 19 और एक महिला अनुसूचित जाति और जनजाति की विधायक होंगी। हालांकि, परिसीमन जब भी लागू होता है तो जनगणना के आधार पर यह आरक्षण भी घट-बढ़ सकता है, क्योंकि बिहार विधानसभा का अंतिम परिसीमन 2002 में गठित परिसीमन आयोग के आदेश पर 2008 में लागू हुआ था, तभी सामान्य और आरक्षित सीटों का बदला गणित 2010 के चुनाव में प्रभावी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed