{"_id":"64042a7cedc8840d63024a05","slug":"doctor-kidnapping-fir-search-operation-going-on-in-ganga-since-3-days-patna-police-engaged-in-investigation-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Doctor Kidnapping FIR : 3 दिन से गंगा में चल रहा सर्च ऑपरेशन...पैदल दिखे थे गांधी सेतु पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctor Kidnapping FIR : 3 दिन से गंगा में चल रहा सर्च ऑपरेशन...पैदल दिखे थे गांधी सेतु पर
Sun, 05 Mar 2023 11:07 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:07 AM IST
सार
Patna: फेमस डॉक्टर संजय कुमार का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पिछले 3 दिन से SDRD की टीम गांधी सेतु, गाय घाट, पटना सिटी, फतुहा समेत कई जगहों पर गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक लापता डॉक्टर का पता नहीं चला
विज्ञापन
डॉक्टर संजय कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में फेमस डॉक्टर संजय कुमार का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पिछले 3 दिन से SDRD की टीम गांधी सेतु, गाय घाट, पटना सिटी, फतुहा समेत कई जगहों पर गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक लापता डॉक्टर का पता नहीं चला। पटना पुलिस की जांच में डॉ. संजय कुमार अंतिम बार गांधी सेतु के पाथवे पर पैदल ही हाजीपुर की ओर जाते दिखे थे। पटना पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य माध्यम से भी डॉक्टर की तलाश कर रही लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा। डॉ. संजय के रिश्तेदार व फिल्ट स्टार शेखर सुमन ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस मामले की जानकारी दी और जल्द बरामदगी की अपील की। डॉ. संजय कुमार, UP के ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के साढू लगते हैं। ADG ने भी डॉ. संजय कुमार के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि अपहरण की आशंका को लेकर कुछ गोपनीय टीमें यूपी बिहार के बॉडर पर निगरानी के लिए लगा दी है। अब तक कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।
परिजनों को अनहोनी की डर सता रहा
4 दिन बाद अब परिजनों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। परिजनों का कहना है कि कहीं उनके साथ किसी ने कुछ गलत न कर दिया हो। इधर, पटना पुलिस अब तक इस मामले को अपहरण मानने से इनकार कर रही है। पुलिस का तर्क है कि अब तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले, जिससे साबित हो पाए कि डॉक्टर का अपहरण हुआ हो। कई जगह CCTV फुटेज को खंगाला गया लेकिन डॉक्टर नहीं दिखे। अब तक किसी भी तरह की फिरौती की डिमांड की बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। प्रतीत हो रहा है कि तनाव का वातावरण उनके आसपास था। SDRF की टीम को भी लगाया गया है।

डॉ. संजय की तलाश में गंगा में सर्च ऑपरेशन।
- फोटो : अमर उजाला
पटना सिटी से लेकर फतुहा तक गंगा में सर्च ऑपरेशन
गांधी सेतु के पास से गायब डॉक्टर की तलाश गंगा नदी में की जा रही है। SDRF की टीम पटना सिटी से लेकर फतुहा तक उनकी तलाश कर रही है। अलग अलग टीम सर्च अभियान चला रही है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि पुलिस ने मोबइल टावर लोकेशन के आधार पर गांधी सेतु पर कार बरामद कर लिया। कार बंद थी। इसके बाद उनके घर पर फोन कर चाबी मंगवाई गई। कार से डॉ. संजय कुमार का दोनों मोबाइल और चश्मा वहीं पाया गया। अब तक इस मामले में कोई ऐसे सबूत नहीं मिले कि जिससे यह साबित हो सके कि उनका बलपूर्वक अपहरण किया गया है।
गांधी सेतु के पाथवे पर पैदल ही हाजीपुर की तरफ जाते दिखे
पटना पुलिस ने इस मामले के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पटना सदर की ASP काम्या मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को टीम ने गायघाट के बाद काम करने रहे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के CCTV फुटेज की जांच की। इसमें एक फुटेज में डॉ. संजय और उनकी कार दिखी थी। ASP काम्या मिश्रा का कहना है कि एक मार्च की शाम करीब 7:30 बजे डॉक्टर वर्ना कार से हाजीपुर की तरफ गांधी सेतु पर जाते दिखे। कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि अचाकन गाड़ी को यू टर्न लिया। इसके बाद हाजीपुर से पटना आने वाली कार खड़ी कर दी। चंद मिनट बाद कार से बाहर उतरे। इसके बाद गांधी सेतु के पाथवे पर पैदल ही हाजीपुर की तरफ जाते हुए दिखे। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।