फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Despite internal opposition, BJP reiterates its trust in Raghavendra Pratap Singh

Bihar Election: अंदरूनी विरोध के बावजूद भाजपा ने दोहराया राघवेंद्र प्रताप सिंह पर भरोसा, समर्थकों में खुशी

Tue, 14 Oct 2025 06:30 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राघवेंद्र प्रताप सिंह ने टिकट मिलने के बाद कहा कि यह पार्टी और जनता के विश्वास की जीत है, और वे विकास की गति को और तेज करने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है।

विज्ञापन
Despite internal opposition, BJP reiterates its trust in Raghavendra Pratap Singh
राघवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिकट मिलने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं कुछ स्थानीय संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विरोध की आवाजें भी उठने लगी हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि राघवेंद्र प्रताप सिंह को संगठन और जनता से मजबूत जुड़ाव का हवाला देते हुए दोबारा मौका दिया गया है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने टिकट मिलने के बाद कहा कि यह पार्टी और जनता के विश्वास की जीत है, और वे विकास की गति को और तेज करने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री को उतारा, 7 बार के विधायक का टिकट काटा; पटना में BJP ने किया बड़ा उलटफेर
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मुखिया संघ और कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पहले ही एलान कर रखा था कि अगर राघवेंद्र प्रताप सिंह को टिकट मिला तो वे उनका विरोध करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस अंदरूनी असंतोष को कैसे संभालती है। बड़हरा विधानसभा में इस निर्णय के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि विपक्षी दल भी अपने मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में बड़हरा की सियासत और भी गरमा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed