फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 BJP Candidate from Patna Former Union Minister Fielded, 7-Time MLA Ticket Cut

BJP Candidate: पूर्व केंद्रीय मंत्री को उतारा, 7 बार के विधायक का टिकट काटा; पटना में BJP ने किया बड़ा उलटफेर

Tue, 14 Oct 2025 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 Oct 2025 05:36 PM IST
सार

Bihar Election 2025: बिहार में भाजपा ने सबसे बड़ा प्रयोग पटना में किया है। यहां उसने सात बार के विधायक का टिकट काटा। जातीय जनगणना की रिपोर्ट देख 26 हजार के मार्जिन से जीते विधायक को पैदल किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर युवा नेताओं को मौका दिया।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 BJP Candidate from Patna Former Union Minister Fielded, 7-Time MLA Ticket Cut
संजय गुप्ता और रत्नेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी इस बार बड़े प्रयोग के साथ आई है। एक बड़ा प्रयोग बेगूसराय में किया है और दूसरा पटना में। बेगूसराय में प्रयोग का विरोध केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कर चुके हैं, जहां भाजपा ने अपने लिए सिर्फ दो सीटें रखीं और हजार से कम अंतर से हारी सीट भी सहयोगी चिराग पासवान को दे दी। इधर, पटना में एक सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को मौका दिया है। सात बार के विधायक और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष को बेटिकट कर दिया। जातीय जनगणना रिपोर्ट को देखकर कायस्थों को छांटने की आशंका भी यहां सही साबित की गई। इसके अलावा, बड़ी बात यह कि अपेक्षाकृत नए चेहरों को मौका दिया गया है।

विज्ञापन


दानापुर : रामकृपाल को मौका, रीत लाल से भिड़ेंगे
भारतीय जनता पार्टी ने पटना की दानापुर सीट पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दी है। यहां से पिछली बार राजद के रीत लाल यादव ने भाजपा प्रत्याशी आशा देवी को 15924 मतों से हराया था। रामकृपाल यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ कॅरियर की शुरुआत की थी। राजद में बिहार की राजनीति के बाद भाजपा से केंद्र तक का सफर तय किया। लोकसभा चुनाव 2024 में राजद प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से हरा दिया था। हार के बावजूद रामकृपाल आदत के अनुसार लगातार क्षेत्र में मेलजोल कर रहे थे। अब उन्हें भाजपा ने दानापुर सीट से उतारा है।
विज्ञापन


पढे़ं: कल गोपालगंज पहुंचेगा चुनावी रथ, दो-दो सीटों पर BJP, JDU और RJD का कब्जा; इस बार कौन जीतेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना साहिब : सात बार के विधायक बेटिकट
भारतीय जनता पार्टी ने पटना साहिब सीट से विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया। लगातार सात बार विधायक रहे नंद किशोर यादव ने पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा को 18300 मतों से हराया था। इस सीट पर भाजपा ने अधिवक्ता और अपने युवा पदाधिकारी रत्नेश कुमार कुशवाहा को उतारा है। रत्नेश भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। बिहार भाजपा में लोकसभा प्रभारी रहे हैं। प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य और भाजपा जल प्रबंधन मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। वह पटना महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं और कार्यसमिति सदस्य भी।

कुम्हरार : कायस्थ बहुल सीट से गुप्ता को मौका
भाजपा ने कुम्हरार सीट के विधायक अरुण कुमार सिन्हा को भी बेटिकट कर दिया। अरुण सिन्हा ने पिछली बार राजद के धर्मेंद्र कुमार को 26463 मतों से हराया था। बिहार की जातीय जनगणना में कायस्थों की संख्या बहुत कम दिखाए जाने के बाद से यह माना जा रहा था कि भाजपा यह सीट जरूर किसी दूसरे को दे देगी। इसपर कभी मंगल पांडेय का नाम भी चला, लेकिन अंतिम तौर पर सूची में नाम आया युवा और कम पहचाने गए चेहरे संजय गुप्ता का। संजय गुप्ता पटना के जीडी पाटलिपुत्रा स्कूल और वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव, भारतीय जनता युवा मोचा्र के राज्य महासचिव भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed