फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   department wise minister list of bihar 2025 cabinet minister of bihar cm nitish kumar department

Bihar Minister List : बिहार सरकार में पहली बार भाजपा के पास गृह विभाग, देखें 26 मंत्रियों की पक्की सूची

Fri, 21 Nov 2025 05:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Nov 2025 05:04 PM IST
सार

Minister Department : गुरुवार को शपथ लेने के बाद अब जाकर बिहार की नीतीश कुमार सरकार के 26 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास क्या रखा और किसे क्या दिया, पक्की जानकारी पुष्टि के बाद।

विज्ञापन
department wise minister list of bihar 2025 cabinet minister of bihar cm nitish kumar department
बिहार विधान मंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वह विभाग हासिल कर लिया है, जो पिछली बार लगभग आधी सीट पर भी जनता दल यूनाईटेड ने नहीं छोड़ा था। जी, गृह विभाग सम्राट चौधरी को मिल गया है। वह अब राज्य के गृह मंत्री हैं।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और आवंटन से बचे विभाग अपने पास रखे हैं। बाकी विभागों की सूची इस बार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के हस्ताक्षर से जारी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवा को, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी थी। शुक्रवार शाम चार बजे वह राजभवन गए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इसके बाद मंत्रियों के विभागों की लिस्ट उन्होंने राज्यपाल को सौंप दी। अब राजभवन ने मंत्रियों से विभाग की सूची जारी कर दी। 



पिछले 24 घंटे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता इस पर विमर्श कर रहे थे। आज भी पूरे दिन एनडीए के नेताओं के साथ सीएम नीतीश ने मंथन किया। इसके बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट सीएम नीतीश कुमार को सौंपी। कुछ विभागों पर पेंच फंसा था लेकिन अंतत: सीएम नीतीश कुमार ने विभाग आवंटन पर मुहर लगा दी। जानिए किस किस मंत्री को कौन सा विभाग आवंटित किया गया...
 
क्रम मंत्री का नाम विभाग / मंत्रालय
1 नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) 1. सामान्य प्रशासन
2. मंत्रिमंडल सचिवालय
3. निगरानी
4. निर्वाचन
5. ऐसे सभी विभाग जो किसी को आबंटित नहीं
2 सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री) गृह विभाग
3 विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री) 1. राजस्व एवं भूमि सुधार
2. खान एवं भू–तत्त्व
4 विजय कुमार चौधरी 1. जल संसाधन
2. संसदीय कार्य
3. सूचना एवं जनसंपर्क
4. भवन निर्माण
5 बिजेन्द्र प्रसाद यादव 1. ऊर्जा
2. योजना एवं विकास
3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4. वित्त
5. वाणिज्य–कर
6 श्रवण कुमार 1. ग्रामीण विकास
2. परिवहन
7 मंगल पांडेय 1. स्वास्थ्य
2. विधि
8 डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल उद्योग विभाग
9 अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य
10 लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
11 नितिन नवीन 1. पथ निर्माण
2. नगर विकास एवं आवास
12 मदन सहनी समाज कल्याण
13 राम कृपाल यादव कृषि
14 संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
15 सुनील कुमार 1. शिक्षा
2. विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा
16 मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
17 संजय सिंह ‘टाइगर’ श्रम संसाधन
18 अरुण शंकर प्रसाद 1. पर्यटन
2. कला, संस्कृति एवं युवा
19 सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन
20 नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
21 रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22 लखेंद्र कुमार रोशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23 श्रेयसी सिंह 1. सूचना प्राविधिकी (IT)
2. खेल
24 डॉ. प्रमोद कुमार 1. सहकारिता
2. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
25 संजय कुमार गन्ना उद्योग
26 संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
27 दीपक प्रकाश पंचायती राज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed