फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Crime in Bihar Miscreants fired bullets at Jeweler robbed jewelry worth lakhs

बिहार में बेखौफ बदमाश: तिजोरी की चाबी न देने पर ज्वेलर को मारीं गोलियां, लाखों के जेवर लूटे

Wed, 11 Aug 2021 08:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Aug 2021 08:20 AM IST
सार

हथियारबंद बदमाशों ने पहले पिस्टल के बट से दुकान के कर्मी नीरज कुमार का सिर फोड़ दिया। उसके बाद लूट का विरोध करने व तिजोरी की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकान के मालिक मंटू कुमार को गोलियों से भून दिया।

विज्ञापन
Crime in Bihar Miscreants fired bullets at Jeweler robbed jewelry worth lakhs
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

विज्ञापन

पटना जिले के बिहटा बाजार स्थित मां विंध्यवासिनी ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार को लूटपाट की और उसके मालिक मंटू कुमार की हत्या कर दी।

हथियारबंद बदमाशों ने पहले पिस्टल के बट से दुकान के कर्मी नीरज कुमार का सिर फोड़ दिया। उसके बाद लूट का विरोध करने व तिजोरी की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकान के मालिक मंटू कुमार को गोलियों से भून दिया।

विज्ञापन

यही नहीं दहशत फैलाने के लिए दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। कारोबारी की हत्या करने के बाद बदमाश दुकान से करीब 12 लाख से अधिक सोने व चांदी के जेवर लूट लिए और हवाई फायरिंग करते हुए चीनी मिल नौबतपुर रोड की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी उपेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाशी के लिए नाकाबंदी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रेंज संजय सिंह ने कहा, 'आभूषण कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। एसएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।'

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने आए सभी बदमाश रूमाल से अपना मुंह बांधे थे। दुकान से कुछ दूर पर उन्होंने अपनी-अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाजार में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कोई अतापता नहीं था। 

आभूषण कारोबारी ने काफी देर तक बदमाशों का सामना किया, लेकिन तिजोरी की चाबी उन्हें नहीं दी। इसके गुस्साए में बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने पर जब बाजार के लोग हल्ला मचाते आगे बढ़े तो बदमाश तिजोरी खोलने के बजाय भाग खड़े हुए।

बदमाशों पर बरसाये पत्थर तो तान दी पिस्टल
वारदात के बाद बाजार के लोग भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी की। कुछ लोग बदमाशों पर ईंट-पत्थर भी बरसाने लगे। यह देख बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। धमकी दी कि रास्ते से भाग जाओ, वरना गोली मार दूंगा।

छावनी में तब्दील हुआ बिहटा बाजार
वारदात के बाद एसएसपी उपेंद्र शर्मा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे बाजार की घेरेबंदी कर जांच शुरू की। वहीं बाजार के कारोबारी भी एकजुट हो गए। इसे लेकर बिहटा बाजार पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है। वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शक के आधार पर पुलिस पेशेवर बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है।

दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे कारोबारी
हत्या व लूट की खबर बाजार में आग की तरह फैल गई। इसके बाद लामबंद होकर कारोबारी सड़क पर उतर पड़े। आक्रोशित कारोबारी उस अस्पताल में गए, जहां घायल कर्मी और मृतक कारोबारी को ले जाया गया था। कारोबारियों ने पुलिस से बकझक होने पर अस्पताल में हंगामा भी किया। इसके बाद कारोबारी अस्पताल से शव लेकर बिहटा चौक पर पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जेवर कारोबारियों से बड़ी लूट 

  • 20 फरवरी 2020- शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित अशोकपुरी कॉलोनी स्थित वर्षा ज्वेलर्स में 20 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर की लूट
  • 03 मार्च 2021- कंकड़बाग ज्योति ज्वेलर्स में 20 लाख का सोना लूटकर फरार हो गये
  • 16 मार्च 2021-पटना के जेवर कारोबारी से कोडरमा घाटी में 1.46 करोड़ और जेवरात की लूट
  • 30 अप्रैल-पटना सिटी में हाजीगंज स्थित स्वर्ण रेखा ज्वेलर्स में हजारों रुपये के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed