फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Coronavirus in Bihar Situation very critical additional Chief Secretary of Home Department Corona Positive

बिहार: अस्पताल से लेकर श्मशान तक जगह नहीं, कोरोना संक्रमित की मौत के बाद परिजनों ने काटा बवाल

Thu, 15 Apr 2021 04:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Apr 2021 04:52 AM IST
सार

  • बाहर से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर कराने के निर्देश
  • महाराष्ट्र, पंजाब  गुजरात से आने वाले लोगों को निश्चित रूप से 10 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा

विज्ञापन
Coronavirus in Bihar Situation very critical additional Chief Secretary of Home Department Corona Positive
बिहार में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट कहीं  बेड नहीं हैं। श्मशान घाट पर नंबर लगा हुआ है। घंटों इंतजार के बाद शव जलाया जा रहा है। हर घंटे मौत हो रही है। लोग बेवस हैं। तीन दिनों में 64 कोरोना पॉजिटिव से होने वाली मौत का अंतिम संस्कार किया गया। बिहार में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 20,149 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़
वहीं बुधवार को भागलपुर में कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। कोरोना संक्रमित मरीज मायागंज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मायागंज अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। मृतक के भतीजे प्रवीण झा ने कहा कि 'डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही के कारण मेरे चाचा की जान चली गई।'
विज्ञापन





गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव कोरोना पॉजिटिव
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ भी कोरोना पॉजिटिव हैं। कोरोना की जांच के लिए लोग घंटो कतार में लग रहे हैं। पीएमसीएच में 4 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। गया के मानपुर टीका केंद्र पर कई लोगों को वापस लौटना पड़ा है।

यहां कोरोना वैक्सीन 200 लोगों को ही लगा। कई लोग टीका के इंतजार में खड़े रहे। बिहार में बढ़ते भीड़ के कारण बहुत लोगों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। बुधवार को पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने पटना एयरपोर्ट के निदेशक को पत्र लिखा है कि बाहर से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच जरूर कराएं। महाराष्ट्र, पंजाब  गुजरात से आने वाले लोगों को निश्चित रूप से 10 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed