फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar said Every house in Bihar will have smart pre-paid electric meters by March 2025

बिहार: सीएम नीतीश कुमार बोले- मार्च 2025 तक हर घर में होगा स्मार्ट प्री-पेड मीटर

Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के चल रहे कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। ऊर्जा विभाग के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और यह परियोजना मार्च 2025 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी घरों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को सुविधा होगी बल्कि गलत बिलिंग की समस्या भी दूर होगी।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar said Every house in Bihar will have smart pre-paid electric meters by March 2025
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मार्च 2025 तक हर घर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिया जाएगा। पटना में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने ऊर्जा प्रक्षेत्र की 3452.11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही 12,657 करोड़ रुपये लागत की स्मार्ट प्री-पेड मीटर की राज्यव्यापी योजना के क्रियान्वयन की शुरुआत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में काफी काम हो रहे हैं। पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी? 2005 में मात्र 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी। आज 6,627 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है।’’

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के चल रहे कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। ऊर्जा विभाग के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और यह परियोजना मार्च 2025 तक पूरी हो जाएगी।" उन्होंने कहा, 'सभी घरों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को सुविधा होगी बल्कि गलत बिलिंग की समस्या भी दूर होगी। साथ ही इससे राज्य में बिजली कंपनियों के राजस्व में भी इजाफा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हमने हर घर बिजली पहुंचा दी है। हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिसंबर 2018 तक निर्धारित किया गया था, जिसे दो महीने पहले अक्तूबर 2018 में ही पूरा कर लिया गया।’’

नीतीश ने कहा कि पावर प्लांट से लोगों के घर तक बिजली पहुंचाने के लिए कई चरणों में काम करना पड़ता है, जिसे ऊर्जा विभाग बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 19 किलोवाट भार क्षमता तक के विद्युत कनेक्शन, सुविधा एप्प के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काफी काम हो रहे हैं। 200 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र बिहार में लगने जा रहा है। जमुई और बांका में 100-100 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयत्र पर काम शुरू होगा। सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड संयंत्र लगाने जा रहा है। इस पर 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नीतीश ने कहा कि देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जा रहा है। 2019 से बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगना शुरू हो चुका है।


उन्होंने कहा कि हर घर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जाएगा। विद्युत विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि पांच चरणों में मार्च 2025 तक हर घर तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में आज वितरण कंपनियों के अधीन कुल 325 करोड़ रुपये लागत की 48 विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। 874 करोड़ रुपये की लागत से कुल सात ग्रिड सब स्टेशन से वितरण प्रणाली तक ट्रांसमिशन लाइन तथा 817.35 करोड़ रुपये लागत की बक्सर ताप विद्युत प्रतिष्ठान से विद्युत निकासी के लिए संचरण लाइन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed