फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar orders that Corona test should be done for people coming from Bengal to Bihar

नीतीश का निर्देश: बंगाल में संक्रमण की दर ज्यादा, वहां से आने वाले सभी यात्रियों की जांच कराएं

Wed, 26 May 2021 07:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 May 2021 07:21 AM IST
सार

बिहार में मंगलवार को 3306 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान 93 लोगों की मौत होने से राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 4 हजार 7 सौ के पार पहुंच गया है

विज्ञापन
CM Nitish Kumar orders that Corona test should be done for people coming from Bengal to Bihar
नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महामारी की मौजूदा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि पश्चिम बंगाल में संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है और वहां से बस/ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन से आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य जांच कराई जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन हुई इस बैठक में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाने की जरुरत है, खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से जांच करने की जरुरत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पाई जा रही है, उनपर विशेष नजर रखें, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएं और जरुरत होने पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सुनिश्चित करें कि गृह-पृथकवास में रहने वाले मरीजों को दवा और उनकी देखरेख में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि कोविड से मरने वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि अवश्य उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed