फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Class 10 student murdered by slitting his throat in Nalanda Bihar Crime News

Bihar News : छात्र की गला रेतकर की गई थी हत्या, अब हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर हंगामा; अपनी मांग पर अड़े परिजन

Thu, 21 Aug 2025 12:31 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Aug 2025 12:31 PM IST
सार

Bihar Crime News : बिहार के नालंदा में कक्षा 10 वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या की गई थी, इसके बाद परिजनों में आक्रोश है। गुस्साए परिजनों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन समझाइश का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Class 10 student murdered by slitting his throat in Nalanda Bihar Crime News
Bihar Crime News : कक्षा 10वीं के छात्र की हत्या के बाद मचा बवाल, सड़क पर विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में लापता किशोर की हत्या से परिजनों से परिजनों में गुस्सा है। गुरुवार को हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा- एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर हंगामा किया है। मीना बाजार के पास शव को सड़क पर रख जाम कर दिया है। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के चकमुन्ना गांव निवासी इंदल प्रसाद का (15) वर्षीय पुत्र उदय कुमार था। शव हिलसा थाना क्षेत्र के मई खंधा गांव के आहार से बुधवार की शाम बरामद की गई थी। उदय मंगलवार की सुबह से लापता था। 
विज्ञापन


शव को पानी में फेंक दिया गया था
घटना के संबंध में मृतका के पिता इंदल प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा घर से दसवीं क्लास में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निकला था। गला घोंट उसकी हत्या कर दी गई और शव को पानी में फेंक दिया गया है। अब पुलिस से हमारी मांग है कि बेटे के हत्यारों का पता लगाए और उसे सामने लेकर आए। पुलिस हम लोगों से ही मुजरिम का नाम बताने के लिए कह रही है। अब हमलोग अपने बेटे की हत्या के आरोप में किसका नाम बताएं। पुलिस जांच करें तो मामला सामने आएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'वोटर अधिकार यात्रा' में मुंगेर पहुंचेंगे राहुल गांधी, जनसंपर्क अभियान में जुटे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं अता-पता नहीं चल सका था
दरअसल, उदय कुमार मंगलवार की सुबह घर से यह कह कर निकाला था कि वह दसवीं में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनियार जा रहा है। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे। लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल सका था। बुधवार की शाम मई खंधा में उपलाए हुए शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी,जिसके बाद उदय के पॉकेट से मिले रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो से उसकी पहचान की गई थी। 

फिलहाल पिछले दो घंटों से सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित परिजन सड़क पर बैठकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar news :  नौ दिन से लापता विवाहिता का शव बरामद, आक्रोशित परिजनों ने लड़के के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed