Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Crime Vaishali Married woman body recovered father accuses in laws of dowry harassment and murder

Bihar news : नौ दिन से लापता विवाहिता का शव बरामद, आक्रोशित परिजनों ने लड़के के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार

Thu, 21 Aug 2025 12:11 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Aug 2025 12:11 PM IST
सार

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली जिले से नौ दिन से लापता विवाहिता का शव बरामद हो गया है। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो पिता ने खुद खोज शुरू कर दी। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। वहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है।  दहेज प्रताड़ना की बात कही गई है।

विज्ञापन
Bihar news Crime Vaishali Married woman body recovered father accuses in laws of dowry harassment and murder
Vaishali News : नौ दिन से लापता विवाहिता का शव बरामद हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली में 9 दिनों से लापता विवाहिता का शव मुजफ्फरपुर जिले के पारू से बरामद किया गया है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के सामने ही आक्रोशित लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर ही विवाहिता का दाह संस्कार कर दिया। यह घटना वैशाली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव की है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या का शव को गायब कर दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण खुद ही शव की तलाश कर शव को बरामद किया ।
विज्ञापन


लड़के के दरवाजे पर ही शव का दाह संस्कार कर दिया
मृतका के ससुराल के सामने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें, देर रात लगभग 1 बजे परिजन शव लेकर आरोपी ससुराल वालों के घर पहुंचे। उनके दरवाजे पर ही शव का दाह संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के कथैया निवासी प्रशांत कुमार ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी वैशाली थाना क्षेत्र के नंलालपुर गांव निवासी परमहंस तिवारी के पुत्र शुभम के साथ इसी साल 12 फरवरी को की थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से दहेज में पैसा और गाड़ी के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Monsoon Session Live: एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा जारी, लोकसभा 12 बजे तक और राज्यसभा दो बजे तक स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
इसी बीच 12 अगस्त को पति समेत ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। हालांकि, 13 अगस्त को परिजन जब विवाहिता के ससुराल पहुंचे तब सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी वैशाली रवींद्र पाल ने बताया कि एक विवाहिता कि हत्या का मामला दर्ज किया गया। मालूम चला कि मुजफ्फरपुर में एक महिला शव अज्ञात अवस्था में मिला है। जिसकी पहचान होने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिवार वालों ने लड़के के दरवाजे पर दाह संस्कार कर दिया है। जबतक हम लोग को सूचना मिलने पर पहुंचे तब तक चिता पर आग लगा दी गई थी। 

ये भी पढ़ें- Bihar News : राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को किया हाई अलर्ट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed