फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Communal Clash Over Music Leads to Violence in Buxar District Many Injured Bihar News in Hindi

Bihar: दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव; बाजा बजाने को लेकर हिंसक झड़प में कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 24 Mar 2025 04:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

Buxar Communal Clash: बक्सर में बाजा बजाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में पांच-छह युवक घायल हो गए। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। मामले की नजाकत देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Communal Clash Over Music Leads to Violence in Buxar District Many Injured Bihar News in Hindi
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत वार्ड-7 में सोमवार को दो समुदायों के बीच बाजा बजाने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद तुरहा समाज के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:नीतीश के स्वास्थ्य पर बोले पूर्व मंत्री- ज्यादा उम्र के कारण तबीयत खराब, अब कुर्सी नई पीढ़ी को सौंपें
विज्ञापन

 
बर्थडे पार्टी में बाजा का साउंड कम करने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम एक बर्थडे पार्टी के दौरान समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाया जा रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने जबरन बाजा बंद करने का दबाव डाला। वहीं, समुदाय विशेष पक्ष की ओर से कहा गया कि इबादत का समय था, इसलिए साउंड कम करने की बात कही गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाने में नहीं सुलझा मामला, अगले दिन भड़क उठा विवाद
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। लेकिन राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने अगले दिन आने की बात कही। इस बीच सोमवार सुबह फिर से विवाद भड़क उठा और बात हिंसक झड़प तक पहुंच गई। आरोप है कि तुरहा समाज के कई युवकों को बेरहमी से पीटा गया, जिनमें से पांच से छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


 
धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि झड़प के दौरान धार्मिक स्थलों को भी क्षति पहुंचाई गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस और आरा से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।


यह भी पढ़ें- Bihar:शादी की तैयारी के बीच ईयरफोन लगाकर जा रहा था युवक, अचानक आ गई मौत; एक गलती ने कैसे ली जान?

 
सड़क जाम कर जताया विरोध
घटना से नाराज तुरहा समाज के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क पर जाम लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं, ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि रविवार को ही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और रात भर कैंप कर रही थी। लेकिन सोमवार सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। फिलहाल पांच लोग घायल हैं और स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी बताया कि एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
पुलिस प्रशासन अब इलाके में शांति बहाली के प्रयास में जुटा है। स्थानीय लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है। हालांकि माहौल अभी भी संवेदनशील बना हुआ है, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती से स्थिति पर नियंत्रण रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed