{"_id":"67e1219b8a8e2d8c9d0f2f27","slug":"motihari-bihar-news-man-died-while-crossing-the-railway-line-while-listening-to-music-on-earphones-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-2758234-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी की तैयारी के बीच ईयरफोन लगाकर जा रहा था युवक, अचानक आ गई मौत; एक गलती ने कैसे ली जान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी की तैयारी के बीच ईयरफोन लगाकर जा रहा था युवक, अचानक आ गई मौत; एक गलती ने कैसे ली जान?
Mon, 24 Mar 2025 04:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 04:13 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में एक युवक को कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन क्रॉसिंग पार करना महंगा पड़ गया। सामने से आ रही ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले महीने उसकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही थीं। लेकिन इस हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावधानी की छोटी सी चूक कभी-कभी जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही दर्दनाक हादसा मोतिहारी में उस समय हुआ, जब कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने शादी की तैयारी में जुटे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar:अस्पताल में पड़े रहे भाई-चाचा के शव, दुल्हन को भनक तक नहीं लगी और हो गई शादी; तीन लोगों की मौत से मातम
विज्ञापन
यह मामला चकिया-मोतिहारी रेलखंड के बलुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास का है। जहां झाखरा गांव निवासी रवि कुमार कान में ईयरफोन लगाए रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मुजफ्फरपुर से आ रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से उसी पटरी पर आ रही है। ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नहीं दी और ट्रेन से जोरदार टक्कर लगते ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रवि मोतिहारी के आजाद नगर में रहकर दवा का कारोबार करता था।
विज्ञापन
29 अप्रैल को होनी थी शादी, अब मातम डूबा परिवार
सबसे हृदयविदारक बात यह है कि रवि कुमार की शादी इसी 29 अप्रैल को तय थी। परिवार में शादी की तैयारियों का माहौल था। रिश्तेदार जुटने लगे थे, खरीदारी चल रही थी, घर में उत्सव की तैयारी थी। लेकिन एक पल में सपनों का घर उजड़ गया और शहनाई की जगह मातम की चीखें गूंज उठीं।
हर दिन की तरह निकला था घर से
रवि कुमार रोज की तरह बलुआ की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह बलुआ से हॉस्पिटल चौक की ओर जा रहा था। लेकिन ईयरफोन के चलते उसकी सजगता खत्म हो गई और उसने अपनी जान गंवा दी। यह घटना न केवल उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए एक जागरूकता की चेतावनी बनकर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- Bihar News:पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव, इलाके में सनसनी; गुस्साए लोगों ने जाम किया एनएच-22
आरपीएफ ने की घटना की पुष्टि
इस संबंध में मोतिहारी आरपीएफ इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि युवक की बांद्रा एक्सप्रेस से टक्कर लगने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन