फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Election 2025 Mukesh Sahni says CM Nitish's health is bad due to old age now hand over chair to new generation

Bihar: नीतीश के स्वास्थ्य पर बोले पूर्व मंत्री- ज्यादा उम्र के कारण तबीयत खराब, अब कुर्सी नई पीढ़ी को सौंपें

Mon, 24 Mar 2025 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राष्ट्रगान को लेकर उठे विवाद पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि चूक किसी की भी हो सकती है, लेकिन अगर सीएम नीतीश मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तब यह अपमान की श्रेणी में आता है, और अगर शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं तो यह एक चूक है।

विज्ञापन
Election 2025 Mukesh Sahni says CM Nitish's health is bad due to old age now hand over chair to new generation
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई, जब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बढ़ती उम्र अब उनके स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। ऐसे में अब उन्हें अपनी कुर्सी त्यागकर नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंप देना चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया बिहार में शराबबंदी कानून का विरोध, कहा- बर्बाद हो रही है युवा पीढ़ी
विज्ञापन

 
CM नीतीश के राष्ट्रगान विवाद पर भी बोले सहनी
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, वैशाली के बिदुपुर में आयोजित ‘श्री सद्गुरु जागु संत समागम’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पर सीधे तौर पर निशाना साधा। राष्ट्रगान को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है, बल्कि उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने कहा कि चूक किसी की भी हो सकती है, लेकिन अगर मुख्यमंत्री मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तब यह अपमान की श्रेणी में आता है, और अगर शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं तो यह एक चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Election 2025 Mukesh Sahni says CM Nitish's health is bad due to old age now hand over chair to new generation
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

‘कुर्सी अब नई पीढ़ी को देने का वक्त’
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास लेकर नेतृत्व की कमान किसी युवा को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र की वजह से अब नीतीश कुमार बिहार को आगे ले जाने में, कानून-व्यवस्था सुधारने में और युवाओं के विकास की दिशा में प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar :हिंदू स्वाभिमान ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- ये सब चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं; चेतावनी भी दी
 
कार्यक्रम में संतों का जमावड़ा
बिदुपुर में आयोजित इस भव्य संत समागम कार्यक्रम में बिहार के अलावा नेपाल व अन्य राज्यों से संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रवचन और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति भाव से ओतप्रोत माहौल रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed