{"_id":"6a07223b9967b791fb0f6566","slug":"bpssc-exam-vacancy-in-bihar-police-radio-asi-recruitment-exam-bihar-police-job-news-hindi-news-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSSC Exam: पटना में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों ने अच्छी खबर, बिहार पुलिस ने निकाली वैकेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSSC Exam: पटना में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों ने अच्छी खबर, बिहार पुलिस ने निकाली वैकेंसी
Fri, 15 May 2026 07:10 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Fri, 15 May 2026 07:10 PM IST
सार
बिहार पुलिस की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए काम की खबर है। बीपीएसएससी ने बहाली निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
BPSSC ASI Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन संख्या-07/2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस रेडियो में कुल 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) पद के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, आईटी या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
किस वर्ग के लिए आयु सीमा क्या है?
बीपीएसएससी के अनुसार, आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 40 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 42 वर्ष तक आवेदन करने की छूट दी गई है। बिहार सरकार के ऐसे कर्मचारी जिन्होंने कम से कम तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया?
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और तकनीकी विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें भाषा ज्ञान और तकनीकी विषयों के दो अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे। दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल होगा।
विज्ञापन
शारीरिक मापदंड के तहत सामान्य, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा SC/ST पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट BPSSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
किस वर्ग के लिए आयु सीमा क्या है?
बीपीएसएससी के अनुसार, आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 40 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 42 वर्ष तक आवेदन करने की छूट दी गई है। बिहार सरकार के ऐसे कर्मचारी जिन्होंने कम से कम तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
विज्ञापन
तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया?
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और तकनीकी विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें भाषा ज्ञान और तकनीकी विषयों के दो अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे। दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल होगा।
विज्ञापन
Bihar News: बिहार के ईशान किशन को एक करोड़ का इनाम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- यूं ही रोशन करते रहिए
कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?शारीरिक मापदंड के तहत सामान्य, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा SC/ST पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट BPSSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा।