फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC Exam: Teacher candidates protest again in Patna today, agitation on TRE 4 issue

BPSC TRE 4: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, TRE 4 के मुद्दे पर सीएम हाउस का घेराव करने निकले

Fri, 19 Sep 2025 09:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Sep 2025 09:23 AM IST
सार

TRE 4 Protest: शिक्षक अभ्यर्थी TRE 4 में 26 हजार पदों पर बहाली नहीं चाह रहे हैं। वह एक लाख पद पर बहाली की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क यह है कि सरकारी स्कूल में एक लाख से अधिक पद रिक्त बचे हैं। सरकार ने पहले एक लाख से अधिक पदों पर बहाली की बात कही थी। 

विज्ञापन
BPSC Exam: Teacher candidates protest again in Patna today, agitation on TRE 4 issue
पटना में सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले अभ्यर्थी हर तरह की मांगों को नीतीश सरकार से मनवाने की पूरी कोशिश में लगे हैं। इसी क्रम में आज फिर से शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए। सुबह 11 बजे से हो रही बारिश के बाद छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। पटना कॉलेज के पास से सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले। हालांकि, पटना पुलिस पहले ही अलर्ट मोड पर है। पटना कॉलेज, जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहा पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनात हैं। 

विज्ञापन


छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए TRE 4 का विज्ञापन मई माह में ही सरकार द्वारा जारी करने की घोषणा की गई थी, जो अब तक अमल में नहीं आ सका है। दिलीप ने चेतावनी दी कि यदि सरकार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले BPSC TRE 4 का विज्ञापन जारी नहीं करती, तो आने वाले समय में उसे इसका राजनीतिक जवाब देना होगा।
विज्ञापन


सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह आंदोलन जारी रहेगा
इधर, छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख का (16 से 19 सितंबर) एलान कर दिया है। पहले कहा गया था कि  टीआरई 4  में करीब एक लाख से अधिक सीटों पर बहाली होगी। लेकिन, अचानक कहा कि महज 26 हजार पदों पर ही भर्ती निकाली जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी करें तो क्या करें। यह तो अन्याय है। इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि वह अपने वादे पर कायम रहे और एक लाख से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाले। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बिहार अधिकार यात्रा में मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- अब बदलनी होगी 20 साल पुरानी सरकार

BPSC Exam: Teacher candidates protest again in Patna today, agitation on TRE 4 issue
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जानिए, शिक्षा मंत्री के किस बयान के बाद शुरू हुआ बवाल
हाल में ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि बिहार लोक सेवा आयोग 16 से 19 दिसंबर 2025 के बीच चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा लेगी। इसमें 26 हजार से अधिक पद शामिल होंगे। परीक्षा का परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 के बीच घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद शिक्षक अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि टीआरई 3 में भी काफी पद रिक्त बचे थे। इतना ही नहीं सरकार पूर्व में एक लाख से अधिक पदों पर बहाली की बात कह चुकी है, ऐसे में इतने कम पदों पर बहाली के कारण कई अभ्यर्थी नौकरी से वंचित रह जाएंगे। इसलिए सरकार दुबारा इस पर विचार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed