फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bomb threat for bihar vidhan sabha patna bihar news Bihar police investigation cyber cell

Bomb Threat : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप; सचिवालय थाने के सामने लगी भीड़

Fri, 13 Mar 2026 03:31 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 13 Mar 2026 03:31 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में कोर्ट के बाद अब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने है। धमकी देने वाले ने बड़े धमाके की बात कही। इसके बाद फौरन बिहार पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, जांच के दौरान कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ। फिलहाल हालात सामान्य हैं।

विज्ञापन
bomb threat for bihar vidhan sabha patna bihar news Bihar police investigation cyber cell
बिहार विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधी ने ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी। ई मेल में लिखा है कि बिहार विधानसभा में बम रखा हुआ है। यह कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। घटना के बाद विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बम और डॉग स्क्वायड की टीम लेकर विधानसभा पहुंची और हर जगह सघन जांच अभियान चलाया। काफी देर खोजबीन के बाद भी बम नहीं मिला। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने फौरन बैठक की
इधर, विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल के बाद अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने फौरन ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं। 

विज्ञापन

Bihar News: किसका सिर ढूंढ़ रही बिहार पुलिस? जमीन में गर्दन से नीचे का पूरा हिस्सा देखते ही डर गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया
इधर, पुलिस टीम ने पूरे विधानसभा परिसर को खंगाला। सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया। हर एक कार्यालय की जांच की गई। रेस्टोरेंट और कैंटीन की भी जांच की गई लेकिन कहीं कुछ नहीं बरामद हुआ। मामले में पटना एसएसपी ने बताया कि अज्ञात मेल के जरिए धमकी आई है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि तीन दिन पहले ही पटना सिविल कोर्ट समेत कुछ जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकियां कौन दे रहा है? पुलिस अब तक इसका पता नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed