Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   buxar chhath puja 2026 ganga river entry boat operation ban november 13 to 16

बिहार न्यूज: छठ पर गंगा नदी में जाने और नाव चलाने पर रोक, 13 से 16 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

Fri, 13 Nov 2026 10:43 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने 13 से 16 नवंबर 2026 तक बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के गंगा घाटों पर नदी में प्रवेश और निजी नावों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
buxar chhath puja 2026 ganga river entry boat operation ban november 13 to 16
गंगा नदी में खड़ी नाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने गंगा नदी में लोगों के प्रवेश और नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर लागू रहेगा। इस दौरान आम लोगों के साथ निजी नावों के चलने पर भी रोक रहेगी। हालांकि, प्रशासनिक कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकृत नावों और मोटरबोट को छूट दी गई है।

विज्ञापन

गंगा घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के लिए फैसला

जिला प्रशासन के अनुसार, छठ महापर्व के अवसर पर बक्सर और चौसा अंचल के अंतर्गत गंगा नदी के अलग-अलग घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में नदी में डूबने और अन्य अप्रिय घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने गंगा नदी में प्रवेश और नावों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग सहित अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

बिना अनुमति नाव चलाने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और अन्य सरकारी कार्यों के लिए चिन्हित और अधिकृत नावों तथा मोटरबोट के परिचालन की अनुमति रहेगी। इनके अलावा किसी भी तरह की निजी या अन्य नाव चलाने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन या अनुमंडल प्रशासन से पहले अनुमति लिए बिना नाव चलाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

माइकिंग के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने नगर परिषद बक्सर, नगर पंचायत चौसा और इटाढ़ी के कार्यपालक पदाधिकारियों को माइकिंग कराने का निर्देश दिया है। इसके जरिए आम लोगों को प्रतिबंध की जानकारी दी जाएगी।


वहीं, गंगा घाटों पर तैनात दंडाधिकारियों को भी लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक करने और नदी में प्रवेश पर रोक की जानकारी देने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने तथा 13 से 16 नवंबर तक गंगा नदी में प्रवेश नहीं करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed