{"_id":"5ff248768ebc3e3ba24db3b0","slug":"bjp-mp-sushil-kumar-singh-said-illegal-liquor-business-in-bihar-in-the-name-of-prohibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शराबबंदी के नाम पर हो रहा है अवैध शराब का कारोबार: सुशील कुमार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शराबबंदी के नाम पर हो रहा है अवैध शराब का कारोबार: सुशील कुमार सिंह
Mon, 04 Jan 2021 04:13 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुशील सिंह
- फोटो : twitter
बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल है और शराब का अवैध धंधा संगठित कारोबार बन गया है। ये आरोप पहले विपक्ष लगाता था, लेकिन अब यही आरोप औरंगाबाद से भाजपा के सांसद सुशील सिंह ने लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में पुलिस अवैध शराब का कारोबार करवा रही है।
विज्ञापन
औरंगाबाद से भाजपा सांसद सुशील सिंह ने लगाया आरोप
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावों को हाल ही में उनकी सहयोगी भाजपा ने कई बार खारिज किया है। कुछ दिनों पहले ही कानून व्यवस्था के मसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। अब भाजपा के सांसद सुशील सिंह ने शराबबंदी कानून पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सिंह ने कहा कि राज्य में शराबबंदी के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा खेल हो रहा है।
विज्ञापन
सांसद ने बीते शनिवार की शाम इसके खिलाफ औरंगाबाद में धरना भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी के बावजूद पुलिस के संरक्षण में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। इस बयान के बाद सांसद के आरोपों पर सरकार के बचाव में भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह उतर आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सांसद सुशील कुमार सिंह पर ही आरोपों की बौछार कर दी। इधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा है कि सुशील कुमार सिंह ने देर से सही सच को स्वीकार किया है। नीतीश जी को भी सच्चाई मालूम है। वो सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।