फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP Foundation Day: Deputy Chief Minister Samrat Choudhary says BJP has given new direction to Indian politics

BJP Foundation Day: उपमुख्यमंत्री सम्राट बोले- भाजपा ने भारतीय राजनीति को दी नई दिशा, यह राष्ट्रवादी आंदोलन है

Sun, 06 Apr 2025 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Apr 2025 08:59 PM IST
सार

BJP 45th Foundation Day: सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि भाजपा एक विचारधारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद को अपने जीवन में आत्मसात कर, सेवा और संगठन के बलबूते पार्टी को मजबूत करने में जुटा है।

विज्ञापन
BJP Foundation Day: Deputy Chief Minister Samrat Choudhary says BJP has given new direction to Indian politics
भाजपा ने मनाया अपना 45वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने देशवासियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दिन को ‘गौरव और प्रेरणा का प्रतीक’ बताते हुए भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा और सिद्धांतों को याद किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की जीवंत भावना है।

विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को एक ऐसे संकल्प के साथ हुई थी, जिसमें भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनाने का उद्देश्य निर्धारित किया गया था। आज 44 वर्षों बाद भाजपा ने न केवल भारत की राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अपनी नीतियों का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:‘रामनवमी के शुभ संकेत से दिख रहा, हिंदू राष्ट्र घोषित होने की ओर है देश’, राज्यसभा Mp ने ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘मोदी के नेतृत्व में भाजपा बनी राष्ट्रनिर्माण की शक्ति’
सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा अब एक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण की प्रतिबद्धता का नाम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा हर परिस्थिति में देश और समाज की सेवा की है, चाहे वह चुनावी मैदान हो, आपदा की घड़ी हो या फिर जनसेवा के अभियान। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की पहचान केवल राजनीति से नहीं, बल्कि जन-आंदोलन और जनसरोकार से जुड़ी हुई भावना से होती है। यही कारण है कि भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है।
 
‘बिहार को मिल रही नई दिशा और गति’
बिहार की राजनीति की दिशा पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और भाजपा के सहयोग से बिहार आज एक नई दिशा और गति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की नीति को राज्य में साकार करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण है।


यह भी पढ़ें- Bihar Election: मुकेश सहनी बोले- मेरा झोला ढोने वाले मंत्री बने बैठे हैं, बताया हम बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे
 
‘सेवा, संगठन और संकल्प ही भाजपा की पहचान’
सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि भाजपा एक विचारधारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद को अपने जीवन में आत्मसात कर, सेवा और संगठन के बलबूते पार्टी को मजबूत करने में जुटा है। यही तीन स्तंभ सेवा, संगठन और संकल्प भाजपा की असली पहचान हैं। उन्होंने विशेष तौर पर युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएं, समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीति और नीयत को लेकर जाएं और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें।
 
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सम्राट चौधरी ने उन संस्थापक नेताओं को नमन किया, जिन्होंने भाजपा को खड़ा किया और इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि भाजपा सिद्धांतों की पार्टी है, जो हर परिस्थिति में अपने मूल मंत्र पर अडिग रही है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की मर्यादा को बनाए रखते हुए देश, समाज और संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed