फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bike rider seriously injured after being hit by a high-speed vehicle in Kaimur,

Bihar News: कैमूर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Fri, 01 Aug 2025 06:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा पावर ग्रिड के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bike rider seriously injured after being hit by a high-speed vehicle in Kaimur,
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा पावर ग्रिड के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैदराजा थाना क्षेत्र के बाबूलाल यादव, पिता सखी लाल यादव के रूप में हुई है। दुर्गावती पीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. कल्पना सिंह ने बताया कि घायल को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया था। वह अचेत अवस्था में था और प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रमुख प्रेम कुमार गौड़ भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाबूलाल यादव चंदौली से बिहार की ओर अपने बाइक से यात्रा कर रहे थे, तभी किसी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वे इलाज के लिए वाराणसी रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed