Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   biharsharif-chhath-puja-traffic-plan-route-diversion-parking

बिहार: छठ पूजा पर 24 घंटे का ट्रैफिक प्लान लागू, 14 जगह बैरियर और पांच मैदानों में पार्किंग की व्यवस्था

Sun, 15 Nov 2026 07:53 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 07:53 AM IST
सार

छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिहारशरीफ में 15 नवंबर सुबह 11 बजे से 16 नवंबर सुबह 11 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान छठ घाटों की ओर जाने वाले कई रास्तों पर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
biharsharif-chhath-puja-traffic-plan-route-diversion-parking
छठ पूजा पर बिहारशरीफ में 24 घंटे का ट्रैफिक प्लान लागू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिहारशरीफ शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अनुमंडल प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दिन सुबह 11 बजे से 16 नवंबर को प्रातः अर्घ्य के दिन सुबह 11 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख रास्तों पर तीन पहिया, चार पहिया और टोटो जैसे छोटे सवारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। वहीं, बड़े और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी रूट बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन

छठ घाटों की ओर जाने वाले इन रास्तों पर छोटे वाहनों की नो एंट्री

अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) की ओर से जारी संयुक्त आदेश के तहत 24 घंटे तक शहर के प्रमुख छठ घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर छोटे सवारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके तहत भराव खंदक से पोस्ट ऑफिस मोड़, पुलपर होते हुए नबाब रोड, बिचली खंदक और कटरा पर की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसी तरह बिचली खंदक मोड़ से बनौलिया, महलपर और सालुगंज मोड़ होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा तक भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा मोगलकुआं मस्जिद से बसारबिगहा छठ घाट, सोहसराय चौक से सूर्य मंदिर छठ घाट आशानगर और भैंसासुर मोड़ से टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए धनेश्वर घाट व आलमगंज जाने वाले रास्तों पर भी रोक रहेगी। कुमार सिनेमा तीनमुहानी से धनेश्वर घाट और सोगरा कॉलेज से दरगाह तीनमुहानी व नदी मोड़ होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े और व्यावसायिक वाहनों के लिए बदले गए रूट

छठ पूजा के दौरान शहर में यातायात का दबाव कम रखने के लिए बड़े और व्यावसायिक वाहनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। बरबीघा और शेखपुरा की ओर से पटना जाने वाली यात्री बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। ये बसें नकटपुरा बाईपास, सोहसराय हॉल्ट मोड़ और पचासा होते हुए निकलेंगी।

बरबीघा और अस्थावां की ओर जाने वाले बड़े वाहन, मिनी बस और ट्रैक्टर आदर्श हाई स्कूल के सामने स्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही जा सकेंगे। वहीं, रहुई की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को नेशनल हाई स्कूल शेखाना से पहले ही रोक दिया जाएगा।

बख्तियारपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन पचासा मोड़ से बाईपास होकर जाएंगे। इनके लिए 17 नंबर चौक से आगे सोहसराय बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अंबेडकर चौक की ओर से आने वाले बड़े वाहन रामचंद्रपुर बस स्टैंड तक और राजगीर मोड़ की ओर से आने वाले वाहन सोगरा कॉलेज मोड़ तक ही जा सकेंगे। वहीं, नवादा से पटना जाने वाली सरकारी बसें शहर के सरकारी बस स्टैंड पर नहीं आएंगी। इनका संचालन बाईपास स्थित कारगिल बस स्टैंड में बनाए गए अस्थायी पड़ाव से किया जाएगा।

शहर में 14 जगहों पर लगेंगे ड्रॉप गेट और बैरियर

यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए शहर के 14 प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाए जाएंगे। यहां दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इन स्थानों में संत बाबा ट्रेडर्स (कुश्ती मैदान), सोगरा कॉलेज मोड़, टाउन हाई स्कूल, बाबा मणिराम अखाड़ा खैराबाद मोड़ और दक्षिण घाट, नई रहुई रोड इमादपुर रास्ता, आदर्श हाई स्कूल स्टेशन रोड, बिचली खंदक मोड़, भरावपर मोड़, कुमार सिनेमा तिराहा, टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ और पचासा मोड़ (होटल एलीट) शामिल हैं।
इसके अलावा कोसूक पुल के दोनों छोर और आशानगर पेट्रोल पंप पर भी बैरियर लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए पांच मैदान तय

छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें नेहाल मस्जिद के सामने का मैदान, टाउन हाई स्कूल मैदान, सोगरा कॉलेज मैदान, श्रम कल्याण केंद्र मैदान और किसान कॉलेज का मैदान शामिल हैं। श्रद्धालु इन निर्धारित स्थानों पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।

वाहन चालक संघों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश

प्रशासन ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वाहन चालक संघों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से कहा गया है कि जारी आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed