{"_id":"64080a1151d254a978063c24","slug":"bihar-weather-weather-took-a-turn-in-patna-cloudy-sky-light-rain-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: पटना में मौसम ने लिया करवट, आसमान में छाए बादल; होली के रंग संग हल्की बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: पटना में मौसम ने लिया करवट, आसमान में छाए बादल; होली के रंग संग हल्की बूंदाबांदी
Wed, 08 Mar 2023 09:37 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:37 AM IST
सार
Bihar: पटना में सुबह होते ही लोग होलियाना मूड में आने लगे थे। इसी बीच सुबह 8:30 बजे मौसम ने करवट ले ली। आसमान में बादल छा गया और 9 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
पटना में हल्की बूंदाबांदी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में सुबह होते ही लोग होलियाना मूड में आने लगे थे। इसी बीच सुबह 8:30 बजे मौसम ने करवट लिया। आसमान में बादल छा गया। पछुआ हवा ने मौसम में ठंडक ला दी। 9 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पटना, गोपालगंज समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक दक्षिण-पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार में एक या दो जगह पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
हवा का प्रवाह सतह से 5.8 KM ऊपर
बुधवार सुबह से ही आसपास में बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएंउठी है। पछुआ और उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 KM ऊपर बना हुआ है। इसी के कारण पटना समेत दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम का यह हाल है।
विज्ञापन
किशनगंज जिला सबसे ज्यादा ठंडा जिला
तापमान की बात करें तो बिहार का किशनगंज सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुजफ्फरपर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस पाया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन