फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Day IMD Alert, Patna, Purnia, Today Temperature

Bihar Weather: बिहार के इन 33 जिलों घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए मौसम का हाल

Fri, 19 Dec 2025 10:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Dec 2025 10:48 AM IST
सार

Weather Forecast: बिहार में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। आज भी कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इस कारण रफ्तार पर पर भी लगाम लग चुकी है। खराब मौसम के कारण आज दिल्ली से पटना आने और पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। पिछले 24 घंटे में 10 से अधिक ट्रेन लेट हुईं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Day IMD Alert, Patna, Purnia, Today Temperature
घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बिहार के किसी जिले में धूप नहीं निकली है। पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, तिरहुत, शाहाबाद सभी प्रमंडलों में कोहरे की सफेद चादर लिपटी हुई है। ग्रामीण इलाके में लोग घर से बाहर नहीं निकले। शहर में लोग घरों से निकल रहे लेकिन कनकनी काफी महसूस हो रही है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इधर, आज भी मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 दिसंबर यानी आज भी की सुबह को लेकर तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर तक बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसका असर यातायात रेल एवं हवाई सेवा पर भी पड़ेगा। सुबह और रात में दृश्यता काफी कम रहेगी। 

विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट जबकि 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले के कुछ इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है।

विज्ञापन


जानिए पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना में पहली बार 6:30 डिग्री तक पर गिर गया इस तरह पटना का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दोनों के बीच का अंतर काफी कम रहा। औरंगाबाद एवं गया के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री, नालंदा में 6 डिग्री, वैशाली में 6.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

21 दिसंबर तक अति घना कोहरा देखने को मिल सकता है
सम विभाग का कहना है कि ठंड में और बढ़ोतरी होगी। घना कोहरा रहने के कारण धूप नहीं निकलेगी। इस कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 18 से 19 दिसंबर और 20 से 21 दिसंबर के बीच राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकांश स्थानों पर घना से अति घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जबकि पूर्वी भागों में घना कोहरा छा सकता है। 22 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य बिहार के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। आने वाले 4–5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है आम लोगों से अपील है कि वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन हर हाल में करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed