फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Cold in several districts including Patna: Minimum temperature reaches eight degrees Fog

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में लगातार बढ़ रही है ठंड, पारा गिरकर आठ डिग्री पहुंचा; जानिए मौसम का हाल

Sun, 07 Dec 2025 08:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Dec 2025 08:53 AM IST
सार

Patna Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से अपील है कि वह हर हाल में सतर्कता बरतें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। आने वाले दो दिनों में सुबह कोहरा रहने की संभावना है। इसलिए वाहन चालक सावधानी जरूर बरतें।
 

विज्ञापन
Bihar Weather: Cold in several districts including Patna: Minimum temperature reaches eight degrees Fog
बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में कनकनी बढ़ गई है। पछुआ हवा के कारण लगभग सभी जिलों में रात और सुबह में अधिक ठंड महसूस हुई। पटना समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पटना का पारा गिरकर 13 डिग्री से नीचे चला गया। वहीं सबसे ज्यादा ठंड भागलपुर का सबौर इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक चला गया। हालांकि, पछुआ हवा के कारण घना कोहरा कहीं नहीं दिखा। सुबह हल्का कोहरा छाया था लेकिन धूप निकलने के बाद सामान्य हो गया।  पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार आ रही शुष्क और ठंडी हवाएं तापमान को नीचे ले जा रही हैं। हवा की गति सामान्य से अधिक रहने के कारण ठंड और अधिक महसूस की जा रही है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और फॉरबिसगंज (अररिया) सबसे गर्म स्थान रहे जहाँ तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस से 16.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबौर (भागलपुर) सबसे ठंडा स्थान रहा। तापमान में किसी बड़े बदलाव की स्थिति नहीं रही। वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जबकि वर्षा कहीं भी रिकॉर्ड नहीं की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले 2 दिनों में कुछ स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले 4–5 दिनों तक स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान भी अगले 3–4 दिनों तक किसी विशेष बदलाव के बिना बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed