फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Chances of rain in many districts of Bihar, Patna weather, thunderstorm, weather alert

Bihar Weather: इन 14 जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश का आसार, जानिए एक सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Wed, 27 Aug 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Aug 2025 08:58 AM IST
सार

Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Chances of rain in many districts of Bihar, Patna weather, thunderstorm, weather alert
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में आज बारिश नहीं होने के आसार हैं। बाकी सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त से एक सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। 

विज्ञापन


एक सितंबर तक सभी जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त से एक सितंबर तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार है। 31 अगस्त और एक सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

Bihar News: 'दो लाख रुपये में डील हुई थी', पटना अटल पथ हंगामे पर एसएसपी ने किसकी बताई साजिश? जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून की द्रोणिका अब गंगानगर, सिरसा, आगरा, बांदा, सीधी, संबलपुर से होकर ओडिश तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर से बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक पहुंचाती है। समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है और ऊपर स्थित दो चक्रवाती परिसंचरणों से होकर गुजरती रहती है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।  यह देशांतर 70 डिग्री से अक्षांश 28 डिग्री उत्तर तक बना हुआ है। इस कारण अगले पांच दिनों तक राज्य से अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed