फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: India vs. New Zealand rugby clash in Rajgir today CM Samrat Choudhary to inaugurate the event

बिहार: राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड रग्बी का महामुकाबला, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Tue, 27 Oct 2026 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Oct 2026 10:52 AM IST
सार

राजगीर में आज भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष एवं महिला टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस श्रृंखला आयोजित होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। पारंपरिक हाका नृत्य, मिक्स्ड टीम मुकाबले और फ्रेंडशिप शील्ड समारोह आकर्षण होंगे।

विज्ञापन
Bihar: India vs. New Zealand rugby clash in Rajgir today CM Samrat Choudhary to inaugurate the event
भारत-न्यूजीलैंड रग्बी का महामुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज राजगीर खेल परिसर स्थित एथलेटिक स्टेडियम के रग्बी मैदान पर अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस श्रृंखला का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोनों देशों के ऐतिहासिक खेल संबंधों के शताब्दी वर्ष को समर्पित इस विशेष आयोजन में भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


शाम 4 बजे होगा उद्घाटन
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ शाम 4 बजे होगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का उद्घाटन करेंगे। समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त मैथ्यू आयर्स विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा और भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस भी समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पढे़ं: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; धरने पर क्यों बैठ गए कांग्रेस प्रत्याशी?

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 4:03 बजे रग्बी इंडिया के अध्यक्ष अतिथियों का सम्मान करेंगे। इसके बाद 4:05 बजे दोनों टीमें मैदान पर पहुंचकर गणमान्य अतिथियों से मुलाकात करेंगी। दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद शाम 4:12 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी श्रृंखला के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके बाद सामूहिक फोटो सेशन होगा।


न्यूजीलैंड माओरी टीम का 'हाका' बनेगा आकर्षण
उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद शाम 4:18 बजे न्यूजीलैंड माओरी की पुरुष टीम विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक 'हाका' नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके बाद शाम 4:20 से 4:40 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष टीमों के बीच मुकाबला होगा। मैच के बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि खिलाड़ियों को स्मृति पदक प्रदान करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री का प्रस्थान होगा। इसके बाद महिला वर्ग के कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम 5:11 बजे न्यूजीलैंड माओरी की महिला टीम 'हाका' नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके बाद शाम 5:15 से 5:35 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड माओरी की महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा। मैच के तुरंत बाद दोनों टीमों के कोचों का लाइव साक्षात्कार होगा।


मिक्स्ड टीमों के मुकाबले देंगे एकता का संदेश
इस आयोजन का विशेष आकर्षण शाम 5:45 बजे से शुरू होने वाले मिक्स्ड-टीम मुकाबले होंगे। इनमें दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई 'यूनिटी सेवेंस' और 'सेंटेनरी सेवेंस' टीमें आमने-सामने होंगी। शाम 5:52 से 6:12 बजे तक पुरुषों का मिक्स्ड-टीम मुकाबला और 6:15 से 6:35 बजे तक महिलाओं का मिक्स्ड-टीम मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

'फ्रेंडशिप शील्ड' से सम्मानित होंगी टीमें
शाम 6:50 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होगा। इस दौरान शाम 6:51 बजे महिला टीमों को स्मृति पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद 6:54 बजे न्यूजीलैंड माओरी टीम और 6:57 बजे भारतीय टीम को अतिथियों द्वारा विशेष 'फ्रेंडशिप शील्ड' प्रदान की जाएगी। शाम 7 बजे सभी टीमों का संयुक्त फोटो सेशन होगा। इसके बाद 7:02 बजे रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे और शाम 7:05 बजे कार्यक्रम का औपचारिक समापन होगा। वर्ष 1926 में भारतीय सेना की हॉकी टीम के न्यूजीलैंड दौरे से शुरू हुई दोनों देशों की 100 साल पुरानी खेल विरासत राजगीर के मैदान पर एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed