फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Vigilance arrests JE and lineman South Bihar Power Distribution Company Limited nalanda bihar police

Bihar : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनीय अभियंता और लाईन मैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Oct 2025 09:50 PM IST
सार

Bihar : साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड में कार्यरत कनीय अभियंता और लाईन मैन को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बीस हजार नगद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar : Vigilance arrests JE and lineman South Bihar Power Distribution Company Limited nalanda bihar police
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड में कार्यरत कनीय अभियंता और लाईन मैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नालंदा जिले के इस्लामपुर स्थित गौरव नगर से की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया खुलासा, कहा- गोली लगने से नहीं हुई है मौत
विज्ञापन


इस संबंध में टीम ने बताया कि मुर्गियाचक निवासी स्व० शिव कुमार प्रसाद के पुत्र आशीष रंजन परिवादी हैं। उन्होंने पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कनीय अभियंता नीतीश कुमार के द्वारा विद्युत कनेक्शन के एवज में बीस हजार रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई, जिसमें ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। जाँच के दौरान आरोप सत्य पाया गया। आरोप सही पाये जाते ही दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को निगरानी थाना में कांड सं0-94/25 के तहत मामला दर्ज किया गया और फिर कार्रवाई के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक मो० वसिम फिरोज के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। फिर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त कनीय अभियंता नीतीश कुमार और अप्राय० अभि० लाईन मैन देवेन्द्र कुमार को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गौरव नगर से गिरफ्तार किया गया है।




                                                 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed