फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Vidhan Sabha: Tejashwi Yadav targeted NDA government, voter revision work, RJD, Bihar elections

Bihar Election: 'विधानसभा में SIR के मुद्दे पर चर्चा करवाए नीतीश सरकार, नहीं तो...', तेजस्वी ने कही यह बातें

Mon, 21 Jul 2025 01:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 21 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha: इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों ने मानसून सत्र के पहले दिन बिहार में बढ़ते अपराध और मतदाता पुनरीक्षण कार्य के मुद्दे पर NDA सरकार को घेरा। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से बड़ी मांग कर दी। 

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: Tejashwi Yadav targeted NDA government, voter revision work, RJD, Bihar elections
विधानसभा परिसर में हंगामा करते विपक्ष ने विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर जमकर हंगामा बोला। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के नेताओं ने प्रदर्शन किया। भाकपा माले के विधायकों ने कपड़े पहनकर एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जताया। सदन में विपक्ष के विधायक गुंडाराज के नारे लगा रहे थे। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद शोक प्रस्ताव हुआ। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इधर, सदन से बाहर निकले प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार को बड़ी नसीहत दे दी।

विज्ञापन


तेजस्वी बोले- हमलोग गरीबों के साथ ऐसा भी होने देंगे

उन्होंने कहा कि हमलोगों की मांग है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर विधानसभा में एक चर्चा होनी चाहिए। लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर बिहार में विधानसभा है। ऐसे में चर्चा तो जरूरी है। लेकिन अगर लोकतंत्र को समाप्त करने का कोई प्रयास करेगा तो हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। गरीबों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जाए, उनका अस्तित्व न मिटाया जाए, इसके लिए हमलोग यह लड़ाई लड़ेंगे। अगर सरकार विधानसभा में चर्चा करने पर राजी नहीं होती है तो हम लोग आने वाले समय में आंदोलन करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी नेताओं को हमलोगों ने चिट्ठी लिखी है। सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed